Bhopal News: संपत्ति विवाद को लेकर आग लगाकर आत्महत्या के लिए किया था मजबूर

भोपाल। संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति ने चार महीना पूर्व आत्महत्या की थी। उसने आग लगाकर मौत को गले लगाया था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र की बैरसिया थाना पुलिस कर रही थी। उसके मृत्यु पूर्व कथनों के आधार पर पुलिस ने परिवार के ही ग्यारह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया था। जिसमें आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने अब पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पेट्रोल डालकर लगाई थी आग
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार आग लगाकर खुदकुशी करने की घटना 09 अक्टूबर, 2025 को हुई थी। जिसमें वाहिद खान (Wahid Khan) की मौत हुई थी। उसके चचेरे भाईयों के साथ जमीन में उसका हक न मिलने को लेकर लंबे अरसे से विवाद चल रहा था। जिसमें आरोपियों की तरफ से मिलकर झूठा प्रकरण भी दर्ज कराया गया था। वह इन बातों से परेशान चल रहा था। जिस कारण तनाव में आकर उसने घटना वाले दिन पेट्रोल (Petrol) डालकर आग लगाई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद खालिद खान (Khalid Khan), सादिक, गुड्डू, बद्दू खान, वसीम खान (Wasim Khan), हबीब खान (Habib Khan , शरीफ खान, हनीफ खान, शराफत खान, असद खान (Asad Khan) और आसिफ खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। यह सभी आरोपी ग्राम झिकरिया खुर्द के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ बैरसिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है उनमें असद खान पिता रफीक खान उम्र 48 साल, गुडडू खान उर्फ लतीफ खान पिता याकूब खान उम्र 52 साल, अब्दुल बदूद खान पिता स्व. याकूब खान उम्र 55 साल, हबीब खान पिता रफीक खान उम्र 68 साल और आसिफ खान पिता हबीब खान उम्र 39 साल है। पुलिस की तरफ से फरारी कहां काटी इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस इस मामले में पूर्व में छह आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।