Bhopal News: क्रेशर खदान की रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर पर किया हमला

Share

Bhopal News: वारदात में शामिल दो आरोपियों को रीवा जिले से गिरफ्तार किया गया,आरोपियों में शामिल सात अन्य व्यक्तियों की तलाश अभी भी जारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घन बरसाकर आठ दिन पहले जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों में शामिल दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र में हुई थी।आरोपियों को रीवा जिले से हिरासत में लिया गया है। हमले के पीछे क्रेशर खदान को लेकर चल रही रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस को इस मामले में अभी भी सात आरोपियों की तलाश करना बाकी है।

रंजिश का बदला लेने की वारदात

जानकारी के अनुसार आरोपियों में शामिल अनिल कुशवाहा पिता संतोष कुमार कुशवाहा उम्र 28 साल और अखिलेश पांडेय पिता अनिल पांडेय उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। अनिल कुशवाहा (Anil Kushwah) सतना (Satna) जिले के रामपुर बघेलान स्थित ग्राम देवरा का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी अखिलेश पांडेय (Akhilesh Pandey) रीवा (Rewa) जिले का रहने वाला है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात में सचिन कुशवाहा, पवन कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, प्रवीण कुशवाहा, कुलदीप कुशवाहा, प्रांजल पाठक के अलावा सूरज साकेत भी शामिल थे। आरोपियों को रीवा जिले के चोरहटा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में फरार चल रहे सचिन कुशवाहा (Sachin Kushwah) का रीवा के बैजनाथ में क्रेशर खदान (Stone Crusher Mine) है। जिसको लेकर रंजिश के चलते उसके साथ कुलदीप पटेल (Kuldeep Patel) के साथ नवंबर, 2025 में झड़प हुई थी। इस संबंध में चोरहटा (Chorhata) थाने में काउंटर केस दर्ज किया गया था। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने 25 जनवरी को भोपाल में आकर वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो मकानों में घुसकर चोरी की वारदातें 

सगाई के बाद होने वाली थी शादी

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार 25 जनवरी की सुबह लगभग सवा दस बजे 40 वर्षीय कुलदीप पटेल उर्फ कुलदीप सिंह (Kuldeep Patel@Kuldeep Singh) पर हमला किया गया था। वह बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) में गंभीर रुप से जख्मी है। उसने पूछताछ में बताया था कि उसकी सचिन कुशवाहा, अतुल तिवारी (Atul Tiwari) और कपि ध्वज नाम के व्यक्तियों के साथ रंजिश चल रही है। इसी आधार पर पुलिस ने पड़ताल करने के बाद आरोपियों का सुराग निकाला था। इस मामले में कोलार रोड थाने में अशुमित प्रताप सिंह (Ashumeet Pratap Singh) पिता ज्ञानेंद्र सिंह उम्र 27 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं। वह किसानी का काम करते हैं और हमले में जख्मी कुलदीप सिंह उर्फ कुलदीप पटेल पिता अरूणेन्द्र सिंह पटेल उम्र 40 साल के रिश्तेदार हैं। दोनों स्कॉर्पियो एमपी-17-जेडएल-7711 से घटना के वक्त अकबरपुर (Akbarpur) स्थित कुलदीप की मंगेतर के क्लीनिक में जा रहे थे। उसके साथ 6 फरवरी को सगाई भी होना थी। कुलदीप सिंह उर्फ कुलदीप पटेल रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम धौचट में रहता है। हमलावर बिना नंबर की स्कॉर्पियो और बोलेरो से आए थे। कुलदीप पटेल दो महीना पूर्व ही भोपाल आया है। उसे हत्या के मामले में सजा हुई है। जिसमें उसे 10 सितंबर, 2025 को जमानत मिल गई थी। वह मंगेतर के नेताजी हिल्स (Netaji Hills) स्थित मकान में ही रहता है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!