Bhopal News: हमला करने वाले दो आरोपियों की नहीं हो सकी पहचान, नौकरी की तलाश में आया युवक की हालत नाजुक

भोपाल। शराब दुकान के बाहर एक युवक के चेहरे पर दो व्यक्तियों ने कटर से कई वार कर दिए। हमले में जख्मी युवक की हालत नाजुक हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। घटना के वक्त वह भी नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस को अभी तक हमलावरों की जानकारी नहीं मिल सकी है।
कटर का वार गले के पास लगा
कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार अभिषेक पलिया (Abhishek Paliya) पिता महेश पलिया उम्र 23 साल मूलत: नरसिंहगढ़ (Narsinghgarh) जिले का रहने वाला है। वह नौकरी की तलाश में 22 सितंबर को ही भोपाल आया था। वह कोलार रोड स्थित शराब दुकान अगले दिन चला गया। यहां शराब खरीदकर उसने पी लिया। इसके बाद वह अपनी हरकतों पर नियंत्रण नहीं रख सका। शराब दुकान के सामने हंगामा करने पर उसे दो व्यक्तियों ने रोका। वह उनसे भी भिड़ गया। जिस कारण आरोपियों ने कटर निकाला और उसे ताबड़तोड़ कई वार चेहरे पर कर दिए। जिसमें से एक वार उसके गले के पास लग गया। अभिषेक पलिया को गंभीर रुप से कमला नेहरू अस्पताल (Kamla Nehru Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम उसकी प्लास्टिक सर्जरी करने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए शराब दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मामले की जांच एएसआई मनोज नागवंशी (ASI Manoj Nagvanshi) कर रहे है। कोलार रोड थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 560/25 कायम कर लिया है। हालांकि उसे अभी तक आरोपियों को पहचानने में कामयाबी नहीं मिल सकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।