Bhopal News: पार्क में शादीशुदा महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: घर छोड़ने के बहाने घटना को दिया अंजाम, आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पीएचक्यू के सामने स्थित पार्क में एक शादीशुदा महिला से ज्यादती की गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की जहांगीराबाद थाना पुलिस कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी होना बाकी है। पीड़ित महिला को आरोपी घर छोड़ने के बहाने पार्क लेकर गया था।

घर छोड़ने का बोलकर पार्क ले गया

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 22 साल है। उसके पहले पति की तीन साल पूर्व निधन हो चुका है। जिसके बाद उसने दूसरी शादी की है। पहले पति से तीन साल का बेटा है। वह अपने दादा-दादी के साथ गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना क्षेत्र में रहता है। पहले पति के बच्चे की तबीयत खराब थी। यह पता चलने पर पीड़िता उसको देखने के लिए पहले पति की ससुराल गईं थी। वहां से लौटते वक्त 01 मार्च की रात लगभग आठ बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के पास उसे आदिल खान (Adil Khan) मिला। आदिल खान को वह पहले पहचानती हैं। उसने बोला कि वह उसको घर छोड़ देगा। लेकिन घर ले जाने की बजाय खटलापुरा मंदिर (Khatlapura Mandir) के पास पुलिस मुख्यालय (PHQ) के नजदीक पार्क में ले गया। आरोपी का कहना था कि एक दोस्त उससे मुलाकात करने वहां आने वाला है। हालांकि यह बात गलत निकली और आरोपी आदिल खान ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसे पार्क के ही नजदीक छोड़कर भाग गया। जिसके बाद वह घर पहुंची और पति को सारा घटनाक्रम बताया। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने आदिल खान के खिलाफ ज्यादती का प्रकरण 56/26  दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   PM Narendra Modi Speech: बुंदेलखंड को भाजपा क्यों कर रही है फोकस

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!