Bhopal Cyber Fraud: फॉरेक्स मार्केट में करंसी एक्सचेंज के नाम पर फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cyber Fraud: पीड़ित महिला को झांसा देकर सायबर जालसाजों ने तीन लाख रुपए ऐंठ लिए

Bhopal Cyber Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार के लिए डॉलर करंसी को मान्यता है। इसलिए सभी देशों की करंसी बदलने फॉरेक्स मार्केट (Forex Market) में पैसा एक्सचेंज करना होता है। इसी काम की आड़ में सायबर जालसाजों (Bhopal Cyber Fraud) ने एक महिला से करीब तीन लाख रुपए ऐंठ लिए। इस मामले की जांच भोपाल शहर की गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। इस मामले में आरोपी का भी नाम सामने आया है। जिसकी जानकारी पुलिस की तरफ से जुटाई जा रही है।

कम कमीशन पर ज्यादा डॉलर दिलाने का दिया लालच

जानकारी के अनुसार विनीता प्रजापति पत्नी शुभम प्रजापति टैगोर वार्ड में रहती है। उनका मार्केटिंग का काम है। जिसके लिए उन्हें भारतीय रुपए को डॉलर (Dollar) में एक्सचेंज कराना थे। उन्होंने संपर्क किया तो अगस्त, 2025 में रवि प्रकाश त्रिपाठी (Ravi Prakash Tripathi) नाम के एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने नासिक में रहने की जानकारी विनीता प्रजापति (Vineeta Prajapati) को दी थी। जालसाज ने कम कमीशन पर ज्यादा डॉलर उपलब्ध कराने का लालच दिया था। पीड़िता ने सबसे पहले 78 हजार रुपए से ज्यादा की रकम डाली। यह रकम उलझने का हवाला देकर उसने उसको अगले जमा राशि पर समायोजित करके भुगतान करने का बोलते हुए 18 सितंबर को फिर 32 हजार रुपए से ज्यादा की रकम डलवाई। ऐसा करते हुए आरोपी रवि प्रकाश त्रिपाठी ने एक महीने के भीतर में ही दो लाख, 92 हजार 890 रुपए ऐंठ लिए। विनीता प्रजापति को अहसास हुआ कि उसके साथ सायबर फ्रॉड हुआ है तो उसने सायबर क्राइम (Cyber Crime) में जाकर शिकायत दर्ज कराई। जिसमें सायबर क्राइम ने जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ उसकी जानकारी जुटाने के बाद प्रकरण दर्ज करने के लिए केस डायरी गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाने को भेज दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 64/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई कन्हैया यादव (SI Kanhaiya Yadav) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: नायाब तहसीलदार का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!