Bhopal News: खोलते तेल की कढ़ाही में गिरा हलवाई

Share

Bhopal News: दो सप्ताह जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद ली अंतिम सांस

Bhopal News
भोपाल मॉर्चुरी रुम— ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हलवाई खोलते तेल की कढ़ाही में चक्कर आने के कारण गिर गया। यह हृदय विदारक घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। हलवाई ने दो सप्ताह तक जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद दम तोड़ दिया।

पुड़ियां तलते समय आया था चक्कर

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार घटना 4 फरवरी को मुबारकपुर (Mubarakpur) स्थित गार्डन में हुई थी। यहां एक मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें सज्जाद अली  पिता हसन अली उम्र 34 साल काम करने पहुंचा था। वह हलवाई का काम करते थे और गौंडीपुरा गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहते थे। सज्जाद अली (Sajjad Ali) घटना के वक्त पुड़ियां तल रहे थे। तभी उन्हें चक्कर आया और वह खोलते तेल की कढ़ाही में गिर गए। उन्हें नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद उन्होंने कुछ दिन पूर्व ही पुलिस को यह बयान भी दिया था। हालांकि 18 फरवरी की सुबह सज्जाद अली की मौत हो गई। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 04/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक अविवाहित था और उसके रिश्ते की भी बात चल रही थी।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: रिश्तों को तार—तार करती है यह दो घटनाएं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!