Bhopal News: अतिमक्रमण हटाने को लेकर हुआ था विवाद, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम, दोनों पक्षों केखिलाफ दर्ज है हत्या के प्रयास का मुकदमा, कांग्रेस नेताओं ने लगाए पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप

भोपाल। अन्ना नगर में महिला का शव रखकर चक्काजाम कर दिया गया। परिजनों का आरोप था कि महिला की मौत पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है। प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता भी शामिल थे। महिला पर चार दिन पहले उसके जेठ के बेटे ने समोसे के लिए खोलता हुआ खेल उड़ेल दिया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसमें एक नाबालिग समेत दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।
होटल के आगे ताना था शेड
गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 03 अगस्त को हुई थी। घटना वाले दिन कमलेश प्रजापति (Kamlesh Prajapati) और कांतिबाई प्रजापति का गुट आपस में भिड़ गया था। कांतिबाई प्रजापति (Kanti Bai Prajapati) का परिवार अन्ना नगर (Anna Nagar) में ही रहता है। उसके ससुर चौराहे पर अंडे का ठेला लगाते थे। वे वृद्ध हो गए तो उनके बेटे मुकेश प्रजापति (Mukesh Prajapati) ने कारोबार संभाल लिया। उसकी ही दुकान के नजदीक कमलेश प्रजापति की होटल है। कमलेश की होटल पहले छोटी थी। वह धीरे-धीरे बढ़ गई। जिस कारण मुकेश प्रजापति का ठेला दबने लग गया। उसने होटल के आगे शेड तान दिया। जिसको नगर निगम (Nagar Nigam) के अमले ने आकर हटा दिया था। कार्रवाई के बाद कमलेश प्रजापति ने दोबारा उसे तान लिया। इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में हुई हाथापाई के दौरान कमलेश प्रजापति, उसके भांजे विनीत प्रजापति (Vineet Prajapati) और एक नाबालिग ने मिलकर कांतिबाई प्रजापति के बेटे यश प्रजापति को पीटना शुरु कर दिया। वह भी विरोध में उतर आई और धक्कामुक्की के दौरान आरोपियों ने उस पर समोसा निकालने के लिए कढ़ाही में रखा तेल उड़ेला दिया। घटना में कांतिबाई प्रजापति के अलावा खोलते तेल से दूसरे गुट की तरफ से विनीत प्रजापति भी झुलस गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था।
कांग्रेस आरोप लगाकर शुरु से कर रही थी राजनीति
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों परिवार एक ही कुटुंब का है। जिसमें एक पक्ष कांग्रेस (Congress) तो दूसरा पक्ष भाजपा (BJP) को समर्थन करता है। एक पक्ष अपनी तरफ से झंडावंदन के लिए लोहे का पोल गाडऩे के लिए वहां चबूतरा बना रहा था। जिसका कांतिबाई प्रजापति (Kanti Bai Prajapati) ने विरोध किया था। उसका कहना था कि यह पोल वह अपनी जगह पर लगाए। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी नगर निगम के पास अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गई थी। मौत होने से पूर्व कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला (Manoj Shukla) , दीपक गुप्ता (Deepak Gupta) समेत कई अन्य हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के बर्न वार्ड में भी गए थे। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 45/25 कायम कर लिया है। मौत होने के बाद पुलिस को यकीन था कि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होगी।
घंटों लोग होते रहे परेशान
इस सनसनीखेज मामले (Bhopal News) को गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर (TI Awadhesh Singh Tomar) शुरु से ही दबाते रहे। नतीजतन, भीतर ही भीतर सुलग रहा मामला 07 अगस्त को बड़ा सनसनीखेज बन गया। कांतिबाई प्रजापति के परिजनों ने शव को सडक़ पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इस कारण चेतक ब्रिज से लेकर भेल (BHEL) के पास चिल्ड्रन पार्क तक दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस भारी बंदोबस्त के साथ इसको रोकने में जुटी थी। लेकिन, वह सफल नहीं हो सकी।
एक सप्ताह में तीन हत्याकांड

गोविंदपुरा में हुए इस हत्याकांड से पूर्व जोन-2 में दो अन्य हत्याकांड भी हो चुके हैं। अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) में विधि के छात्र संस्कार बघेले (Sanskar Baghele) की तीन युवकों ने बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में संजू समेत तीन आरोपियों की तलाश है। यह मामला भी अयोध्या नगर थाना पुलिस ने दबाया था। इससे पहले बागसेवनिया (Bagsewania) थाना क्षेत्र में निगरानी बदमाश ने मोबाइल रखने के विवाद पर एक युवक की नाक में लोहे का कड़ा मारकर हत्या कर दी थी। यह तीनों थाना क्षेत्र जोन-2 में आते हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।