Bhopal Kidnapping News: सीसीटीवी में कैद संदेही दबोचने के बाद उजागर होगी गहरी साजिश की कहानी

भोपाल। झुग्गी में घुसकर एक गरीब परिवार के डेढ़ साल के बच्चे को अगवा कर लिया गया। ऐसा करने वाले दो संदेही हैं जिनको सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिन्हित कर लिया गया है। हालांकि वे अभी फरार चल रहे हैं। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Kidnapping News) शहर की मंगलवारा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को सही समय पर सूचना मिल गई थी। जिसके बाद हुई घेराबंदी को देखकर फरार चल रहे दोनों संदेही बच्चे को लावारिस छोड़कर भाग गए।
आरोपियों के साथ परिवार की है रंजिश
मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद सलीम उर्फ सनी (Mohammed Salim@Sunny) पिता मोहम्मद रफीक उम्र 55 साल भारत टॉकीज ब्रिज के नजदीक झुग्गी में रहता है। वह मूलत: सागर (Sagar) जिले के कोतवाली (Kotwali) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मोहम्मद सलीम उर्फ सनी मजदूरी करता है। उसका डेढ़ साल का बालक उसकी पत्नी के पास सो रहा था। वह 21 सितंबर की सुबह पांच बजे उसकी गोद में नहीं मिला। पत्नी को यह अहसास हुआ था कि कोई व्यक्ति उससे बच्चे को छुड़ा ले गया है। उसने शोर मचाया और पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। यह पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। उसने सीसीटीवी की मदद से तुरंत खोजबीन शुरु कर दी। दो संदेही कैमरे में कैद हुए थे जो अशोका गार्डन (Ashoka Garden) इलाके में बच्चे को अगवा करके ले जाते हुए दिखाई दिए। इस संबंध में अशोका गार्डन थाना पुलिस को भी खबर कर दी गई। अशोका गार्डन पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस को बिजली कॉलोनी रूप नगर (Roop Nagar) के पास वह बालक मिल गया। उसको किसी तरह के चोट नहीं पाए गए हैं। पुलिस इस मामले में दो संदेहियों की तलाश रही है। जांच में पता चला है कि आरोपियों के साथ परिवार की रंजिश हैं। जिसने कुछ दिन पहले धमकी दी थी कि वह उनके बच्चों को अगवा कर लेगा। मंगलवारा थाना पुलिस ने प्रकरण 119/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जब तक संदेही नहीं मिल जाते तब तक सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही असली कहानी सामने आ सकेगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।