Bhopal News: पूर्व में अड़ीबाजी के मामले मे चल रहा था फरार

भोपाल। कट्टा लेकर घूम रहे निगरानी बदमाश को दबोच लिया। उसके कब्जे से बरामद कट्टे में कारतूस भी मिली है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।
पूर्व में अड़ीबाजी का मामला दर्ज
आरोपी को अटल पथ (Atal Path) के पास से हिरासत में लिया गया था। आरोपी संजय अहिरवार उर्फ सरकार (Sanjay Ahirwar@Sarkar) है। वह निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ पूर्व में अड़ीबाजी का मामला दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा था। इसके अलावा उसके कई स्थायी वारंट भी जारी हैं जिसमें वह फरार है। टीटी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर संबंधित थानों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।