Rani Kamlapati GRP News: भोपाल एक्सप्रेस के एसी कोच से ट्रॉली बैग चोरी

Share

Rani Kamlapati GRP News: लैपटॉप, आईपेड समेत करीब एक लाख रुपए का माल गायब

Rani Kamlapati GRP News
Rani Kamlapati Station

भोपाल। होली पर अपने घर आ रहे एक व्यक्ति का ट्रॉली बैग चोरी चला गया। इस संबंध में रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP News) ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत एक लाख रुपए बताई है।

होली पर जा रहे थे अपने घर

रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) थाना पुलिस के अनुसार अनुपम दीक्षित पिता हरिप्रसाद दीक्षित उम्र 29 साल शाहपुरा स्थित बाबडिया कला के रोहित नगर (Rohit Nagar) फेज-1 में रहते हैं। अनुपम दीक्षित (Anupam Dixit) होली पर अपने घर भोपाल एक्सप्रेस (Bhopal Express) से आ रहे थे। वे हरियाणा के गुडगांव में जॉब करते हैं। उनके पास ट्रॉली बैग (Trolley Bag) था। जिसके भीतर एचपी कंपनी का लैपटॉप, एप्पल कंपनी का आईपेड, कपड़े, दस्तावेज के अलावा नकदी दो हजार रुपए थे। यह सारा सामान उन्हें नहीं मिला। रानी कमलापति जीआरपी ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Rani Kamlapati GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क हादसे में एयर होस्टेज की मौत 
Don`t copy text!