Bhopal News: फार्मा कंपनी की दवा चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

Share

Bhopal News: सीसीटीवी कैमरे की मदद से मालिक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Bhopal News
हनुमानगंज थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। फार्मा कंपनी की दवा चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है। आरोपी उसी दुकान में नौकरी करता था। चोरी दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईथी।

अपने घर में छुपा रखी थी दवाएं

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार प्रकाश कुमार चावला पिता हरीचंद्र चावला उम्र 55 साल बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित बागमुगालिया के नजदीक अंजली बिहार कॉलोनी (Anjali Bihar Colony) में रहते हैं। प्रकाश कुमार चावला (Prakash Kumar Chawla) की हिमालया फार्मास्युटीकल (Himalya Pharmaceutical) नाम से फर्म है। जिसकी दुकान हनुमानगंज स्थित दवा बाजार (Dawa Bajar) में हैं। उनकी दुकान में अतुल गौर (Atul Gaur) काम करता था। दुकान से दवाएं चोरी हो रही थी। इनमें से कई दवाएं बिना चिकित्सक की अनुमति के नहीं दी जा सकती थी। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दुकान में लगा कैमरा चैक किया। जिसमें अतुल गौर 20 फरवरी को दुकान के भीतर से दवा चोरी करते हुए पाया गया। उसने चोरी के बाद सारी दवाएं अपने घर में छुपाकर भी रखी थी। जिसको उसने लौटाया और फिर उसके बाद मामला थाने पहुंचा। हनुमानगंज थाना पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ प्रकरण 80/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दोहरे समाज के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!