Bhopal News: नव विवाहिता से मंगलसूत्र उतारने का बोलकर पति ने फांसी लगाई, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ और छोला मंदिर थाना क्षेत्र की हैं। जिसमें बैरागढ़ में एक युवक ने नव विवाहिता को मंगलसूत्र उतारकर रखने का बोलने के बाद फांसी लगा ली। पुलिस को अभी तक खुदकुशी को लेकर कोई ठोस वजह पता नहीं चली है।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार विशाल सिंह अहिरवार पिता प्रताप सिंह अहिरवार उम्र 35 साल सीटीओ के नजदीक न्यू पूजा कॉलोनी (Pooja Colony) में रहते थे। वे एक कपड़े की दुकान पर काम करते थे। विशाल सिंह अहिरवार (Vishal Singh Ahirwar) ने 21 फरवरी की रात फांसी लगाई थी। इससे पहले वह परेशान होकर घर पहुंचे थे। जिसके बाद पत्नी से वह बोले कि उन्हें अब मंगलसूत्र पहनने की आवश्यकता नहीं हैं। मामले की जांच करने एएसआई ध्यान सिंह (ASI Dhayan Singh) पहुंचे थे। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। बैरागढ़ थाना पुलिस ने मर्ग 08/26 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। इधर, छोला मंदिर (Chhola Mandir) स्थित शिव नगर (Shiv Nagar) फेज-3 में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसकी सूचना पीपुल्स अस्पताल (Peoples Hospital) से थाने में पहुंची थी। शव की पहचान महेश सराठे पिता हीर सिंह सराठे उम्र 46 साल के रुप में हुई है। वह सैलून की दुकान पर काम करते थे। घटना 20 फरवरी की रात दस बजे हुई। महेश सराठे (Mahesh Sarathe) घर पर नशा करके पहुंचे थे। उन्होंने रुंधे हुए गले से तबीयत बिगड़ने की बात बताई थी। जिसके बाद बेटा साहिल सराठे (Sahil Sarathe) उन्हें अस्पताल ले गया था। पुलिस को प्राथमिक जांच में जहर खाने की बात पता चली है। मामले की जांच एसआई महेश सरयाम (SI Mahesh Saryam) कर रहे हैं। छोला मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग 13/26 कायम किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।