Bhopal News: लैब टेक्निशियन ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला, परिवार के बयान और मोबाइल के रिकॉर्ड से खुदकुशी का होगा खुलासा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। अस्पताल में लैब टेक्निशियन का काम करने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जांच के लिए मोबाइल किया जब्त

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार गिरधर अपार्टमेंट (Girdhar Appartment) में 24 फरवरी की दोपहर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव की पहचान पुष्पेंद्र द्रोहरे पिता रामलखन दोहरे उम्र 40 साल के रुप में हुई है। वह मूलत: भिंड (Bhind) जिले के रहने वाले हैं। पुष्पेंद्र दोहरे (Pushpendra Dohre) वेल्थ अस्पताल (Wealth Hospital) में लैब टेक्निशियन (lab Technician) का काम करते थे। उनकी ड्यूटी रात के शिफ्ट में थी। इसलिए वे रात दो बजे के बाद ही घर पहुंचते थे। उनका एक आठ साल की बेटी और बेटा एक साल का है। उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। इससे पहले वह 23—24 की दरमियानी रात घर पहुंचे थे। वे बहुमंजिला इमारत की पार्किंग में कार के भीतर ही बहुत देर तक बैठे रहे। सुबह छह बजे वे घर पहुंच गए। पत्नी ने दोपहर तीन बजे उठाना चाहा तो दरवाजा उन्होंने नहीं खोला। जिस कारण धक्का देकर उसे खोला गया तो वह फंदे पर लटके थे। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोलार रोड पुलिस ने मर्ग 19/26 कायम करके जांच के लिए लैब टेक्निशियन का मोबाइल (Mobile) जब्त कर लिया है। पुलिस को पत्नी के साथ कुछ दिन पहले कलह होने की बातें पता चली है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक तथ्य पुलिस को पता नहीं चले हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बड़े तालाब में मिला लापता युवक का शव

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!