Bhopal News: ज्यादती का प्रकरण दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान ज्यादती के दो मामले दर्ज हुए हैं। इसमें एक मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाने में दर्ज हुआ है। जिसमें हिंदू महिला का आरोप है कि उसका लिव इन पार्टनर उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाकर उससे शादी नहीं कर रहा है। इधर, कोलार रोड थाना पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया। जिसमें आरोपी के खिलाफ पहले भी पीड़ित महिला एफआईआर दर्ज करा चुकी है। हालांकि अदालत में शपथ पत्र देकर उस वक्त उसने सुलह कर लिया था।
शादी करने का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार राजीव नगर (Rajeev Nagar) में रहने वाला मासूम अली (Masoom ali) बस कंडक्टर का काम करता है। तीन साल पहले बस (Bus) में आते-जाते 25 वषी्रय महिला से संपर्क हुआ था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ और उसके साथ मुरली नगर (Murali Nagar) में 2024 में आकर रहने लगी। महिला शादीशुदा है और पति सैलून की दुकान चलाता था। उससे नहीं बनी तो वह मासूम अली के साथ रहने लगी। इस दौरान मासूम अली से भी उसे बच्चा हुआ। उसने शारीरिक संबंध शादी करने का झांसा देकर बनाए थे। अब वह रिश्ता अपनाने से मुकर रहा है। उसका कहना है कि वह मुस्लिम धर्म अपनाएगी तभी उससे शादी करेगा। जिसके बाद पीड़िता ने 10 फरवरी को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया। निशातपुरा थाना पुलिस ने ज्यादती और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक अधिनियम के तहत प्रकरण 85/26 दर्ज कर लिया है। इधर, कोलार रोड (Kolar road) थाना पुलिस ने मिथुन बालमिक (Mithun Valmik) के खिलाफ ज्यादती, मारपीट और धमकाने का प्रकरण 97/26 दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला की उम्र 29 साल है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उससे बलात्कार किया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि पीड़िता इससे पहले भी रातीबड़ (Ratibarh) थाने में ज्यादती का प्रकरण मिथुन बालमिक के खिलाफ दर्ज करा चुकी है। इस प्रकरण में उसने शपथ पत्र देकर सुलह करा लिया था। अब उसका आरोप है कि आरोपी ने दोबारा आकर उसके साथ दिसंबर, 2025 में ज्यादती की थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।