Bhopal News: बारह घंटों तक हमीदिया अस्पताल में जीवन और मौत से किया संघर्ष

भोपाल। विदिशा की तरफ जा रही तेज रफ्तार यात्री बस ने दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एक इंजीनियर की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में हुई है। इससे पूर्व वह बारह घंटों तक हमीदिया अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष करता रहा। दुर्घटना के बाद यात्री बस का चालक वाहन को लावारिस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बस जब्त कर ली है।
विदिशा ब्रांच में कर्मचारियों की मीटिंग लेकर लौट रहा था
सुखीसेवनिया थाना (Sukhisewania) पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 21 अगस्त की शाम लगभग साढ़े छह बजे टोल नाका के पूर्व बावड़ी पुलिया के पास हुई। यात्री बस शक्ति ट्रैवल्स (Shakti Travells) की थी जो भोपाल से विदिशा (Vidisha) की तरफ जा रही थी। वहीं एक्टिवा पर पुनीत धर द्विवेदी (Punit Dhar Diwedi) पिता भास्कर द्विवेदी उम्र 34 साल सवार था। वह इलेक्ट्रीक्ल अप्लाइंस बनाने वाली कंपनी व्ही गार्ड में टेरेटरी मैनेजर के पद पर तैनात था। पुनीत धर द्विवेदी कंपनी के विदिशा ब्रांच में कर्मचारियों की मीटिंग लेकर लौट रहा था। वह निशातपुरा (Nishatpura) स्थित करोंद के नजदीक मित्तल कॉलेज (Mittal College) के पास मानस कॉलोनी (Manas Colony) में रहता था। पुनीत धर द्विवेदी की इलाज के दौरान 22 अगस्त की सुबह सात बजे मौत हो गई। सुखी सेवनिया पुलिस ने मर्ग 59/25 कायम करने के बाद आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुनीत धर द्विवेदी इंजीनियरिंग करने के बाद सागर जिले से एमबीए का पाठ्यक्रम किया था। पिता भास्कर द्विवेदी (Bhaskar Diwedi) चार साल पहले मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में अधिकारी थे। उसके बड़े भाई इंजीनियर है। पुनीत धर द्विवेदी की दो साल पहले ही रीवा में शादी हुई थी। नौ महीने पहले ही उसके घर में बेटी का भी जन्म हुआ था। दुर्घटना के बाद वाहन चालक और उसका क्लीनर भाग गए थे। जिस कारण यात्रियों को दूसरे साधनों से अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ा।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।