Bhopal News: दोनों गुटों के बीच पहले भी हो चुकी है वारदात

भोपाल। किन्नर के एक गुट पर दूसरे गुट ने हमला कर दिया। विवाद क्षेत्र को लेकर चल रहे वर्चस्व को बताया जा रहा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद दर्जनों किन्नर कोहेफिजा थाने पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस ने हमलावर किन्नर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
दोनों पक्षों के बीच पहले भी हो चुका है विवाद
कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार हमले की वारदात 06 फरवरी की दोपहर बारह बजे लालघाटी (Lalghati) ब्रिज पर हुई। हमले में किन्नर पल्लवी (Pallavi) गंभीर रुप से जख्मी है। वह मंगलवारा (Mangalwara) इलाके में रहती हैं। वह अपने साथियों के साथ बैरागढ़ (Bairagarh) में बधाई लेने जा रही थी। उन्हें आरोपी शाहरुख ने रोक लिया था। शाहरुख (Shahrukh) के साथ दो अन्य साथी भी थे। वारदात के पीछे काजल ठाकुर (Kajal Thakur) किन्नर गिरोह का हाथ होने का शक जताया जा रहा है। काजल ठाकुर को नकली किन्नर (Kinnar) गुट माना जाता है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने प्रकरण 65/26 दर्ज कर लिया है। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार एक-दूसरे पर हमले की वारदात हो चुकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।