Bhopal News: एक गुट कलेक्टर में ज्ञापन सौंपने पहुंचा तो दूसरे गुट ने माला पहनाकर हिंदू किन्नर समेत आधा दर्जन को मंगलवारा इलाके का क्षेत्र सौंपा

भोपाल। राजधानी में किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहा भीतरी घमासान खुलकर सड़क पर उतर आया। जिसमें एक गुट ने हिंदू किन्नरों के हित अधिकार के दमन करने आरोप लगाकर भोपाल शहर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा हैं। वहीं दूसरे गुट जो मंगलवारा की गद्दी संभालते हैं वह सामने आया। उन्होंने हिंदू किन्नर समेत आधा दर्जन किन्नर को त्यौहारों और खुशियों के पलों में घर-घर जाकर बधाई लेने के लिए अधिकृत किया।
धर्म परिवर्तन करने का लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार कथित किन्नर अखाड़ा (Kinnar Akhada) के रिषी अजय दास (Rishi Ajay Das) की तरफ से आरोप लगाया गया है कि मंगलवारा (Mangalwara) में धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है। यहां अवैध गतिविधियां होती है जिनका बांग्लादेश और पाकिस्तान से कनेक्शन हैं। यह आरोप लगाकर भोपाल कलेक्टर कार्यालय (Bhopal Collector’s Office) में काजल ठाकुर (Kinnar Kajal Thakur) और उनके नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इन आरोपों को लेकर मंगलवारा किन्नर की गुरु सुरैया (Kinnar Suraiya) बी मीडिया के सामने आई। उन्होंने एमएलए क्वार्टर स्थित शुभ रेस्टोरेंट (Shubh Restaurant) में 10 फरवरी को दोपहर पत्रकारों को बुलाया। उन्होंने कहा कि रिषी अजय दास वास्तविक किन्नर नहीं हैं। हमारे महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी (Laxminarayan Tripathi) है जिसे दुनिया जानती हैं। हमारी मंडली में किसी तरह का धार्मिक विवाद नहीं होता है। हमारे आदर्श और संस्कार सभी धर्मों का सम्मान करना बताते हैं। उन्होंने अपने साथ आई अलग-अलग समाज की किन्नरों से एक-एक करके परिचय भी कराया। उन्होंने अकूत संपत्ति के आरोपों पर बताया कि हमारा कुनबा नहीं होता है। हमें गुरु परंपरा के अनुसार जेवरात मिलते हैं। मेरे पास जो भी है वह मेरे गुरु प्रेम नायक का दिया हुआ है। उन्होंने मुझे गद्दी सौंपी है जिसे मंडीदीप (Mandideep) की रहने वाली काजल ठाकुर हथियाना चाहती है। उसका भोपाल में किसी तरह का भी हस्तक्षेप करने का अधिकार ही नहीं बनता। उनके साथ मौजूद देवी किन्नर (Devi Kinnar) का आरोप था कि रिषी अजय दास वास्तविक किन्नर नहीं हैं। वह जहां पैसा मिलता है वहां चला जाता है। देवी किन्नर ने बताया कि वह हिंदू किन्नर है और उसके गुरु शबाब हाजी थे। हमारे यहां हिंदू-मुस्लिम परंपरा नहीं हैं। इधर, विवादों के बीच सुरैया बी ने कहा कि उनके पास अभी भी गद्दी है। हालांकि वे मंगलवारा (Mangalwara) क्षेत्र में बधाई लेने के लिए किन्नर सोना पंजाबन, किन्नर विपाशा, किन्नर नानू विश्वास, किन्नर देवी रानी, किन्नर नेहा और किन्नर पल्लवी पाठक को अधिकृत कर रही हैं। उन्होंने देवी रानी को हार पहनाकर स्वागत भी किया। यह सबकुछ कार्यक्रम पुलिस पहरे में संपन्न हुआ।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।