Bhopal News: राजधानी में कटर मारने वाले साइको का आतंक

Share

Bhopal News: कोचिंग पढ़ने वाली बच्चियों और हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं में फैला खौफ,पुलिस के पास सुराग के नाम पर लकीर पर लाठी पीट रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी में चार दिन पहले तीन छात्राओं को एक-एक करके कटर मारने वाले नकाबपोश बाइक सवार का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है। आरोपी को दबोचने के लिए दो संभागों के अफसर और दो थानों की टीम जुटी है। इसके बावजूद भोपाल (Bhopal News) शहर की पुलिस के पास सुराग के नाम पर कुछ नहीं हैं। इधर, पिपलानी, गोविंदपुरा, अयोध्या नगर और एमपी नगर की कोचिंग में पढ़ने और रहने वाली बालिकाओं और छात्राओं में बदमाश की दहशत हैं। जिसका असर उनके अभिभावकों में भी देखा जा रहा है।

20 हजार रुपए का इनाम किया घोषित

जानकारी के अनुसार सिलसिलेवार तीन जगहों पर एक घंटे के भीतर तीन युवतियों को हमला करने वाले आरोपी की उम्र 30 से 35 साल के बीच हैं। उसकी आंखे काफी लाल थी। उसने तीनों स्थानों पर बातचीत न करते हुए कटर से सीधे वार किया था। आरोपी ने यह वार युवतियों के चेहरे और उनके कमर के नीचे ही किए हैं। इससे साफ है कि आरोपी ने नशे की अवस्था में इरादतन यह हमले किए हैं। पुलिस ने उसके सायको होने की अटकलों से इंकार नहीं किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह (DCP Vivek Singh) ने 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस के पास अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इसलिए अब वह मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर उस क्षेत्र में घुमने वालों को चिन्हित करके थाने बुला रही हैं। यह सिलसिला पिछले चार दिनों से चल रहा है।

यह भी पढ़ें:   MP Shocking News: वशीकरण से लिंग बदलवाया, फिर बनाया हवस का शिकार

यह है वह युवतियां जो हमले से काफी दहशत में हैं

आरोपी बाइक (Bike)  सवार ने सबसे पहले अमीषा चंदेल पिता विकास सिंह चंदेल उम्र 21 साल को निशाना बनाया। वह कैरियर कॉलेज (Career College) में बीए की छात्रा हैं। वह बी-सेक्टर में रहती हैं। घटना 29 जनवरी की रात लगभग सवा दस बजे हुई थी। अमीषा चंदेल (Amisha Chandel) को दाहिने तरफ कमर के नीचे कटर मारा गया है। इसके बाद आरोपी ने पंद्रह मिनट बाद ही अवनी पटेल पिता संजू पटेल उम्र 18 साल को निशाना बनाया। वह सोनागिरी (Sonagiri) स्थित ए-सेक्टर में रहती हैं। सेंट पॉल स्कूल (St. Paul’s School) में कक्षा बारहवीं की छात्रा अवनी पटेल (Avani Patel) के दाहिने कूल्हे पर बहुत बुरी तरह से कटर मारा गया। वह बालाजी अस्पताल (Balaji Hospital) में भर्ती है। घटना के वक्त वह किराना दुकान से मेहंदी लेकर घर जा रहीं थीं। इसके बाद आरोपी अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) स्थित भवानी धाम (Bhawani Dham) फेज-1 के पास पहुंचा। यहां उसने उमा राजपूत पिता शंभू सिंह राजपूत उम्र 18 साल के चेहरे पर कटर मारा। उमा राजपूत (Uma Rajput) के होंठ के पास कटर का वार लगा है। जिस कारण वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गई थीं।

एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपा, जिसे मुस्कुराते हुए एसीपी ने लिया

इन तीनों घटनाओं को लेकर राजधानी की कोचिंग और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं में काफी दहशत हैं। सबसे ज्यादा चिंतित अभिभावक हैं जो बच्चियों की सुरक्षा को लेकर परेशान चल रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया में आरोपी के किस्से बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिनसे कई बच्चियों के अभिभावकों के चेहरे पर परेशानी देखी जा सकती है। वहीं घटना को लेकर 02 फरवरी को एबीवीपी (ABVP) के एक प्रतिनिधि मंडल ने एसीपी गोविंदपुरा अदिति भावसार (ACP Aditi Bhawsar) को ज्ञापन सौंपा। जिसको वह मुस्कुराते हुए स्वीकार रही थी। आरोपी (Bhopal News) की गिरफ्तारी और उसको दबोचने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है जिसको मीडिया में उजागर करने से वह सचेत हो सकता है। जबकि आरोपी को दबोचने के लिए एमपी नगर एसीपी और गोविंदपुरा एसीपी के अलावा पिपलानी (Piplani) और अयोध्या नगर थाने की संयुक्त टीम बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!