Bhopal News: होली वाले दिन घर के सामने खड़े रहने को लेकर शुरु हुआ था विवाद

भोपाल। पति-पत्नी को पत्थर मारकर लहुलूहान कर दिया गया। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की चूना भट्टी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवाद की शुरुआत घर के सामने खड़े रहने को लेकर हुई थी।
पत्थर और बेल्ट से मारा
चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार भागचंद्र बागडे पिता गंगाराम बागडे उम्र 47 साल कोलार कॉलोनी गेस्ट हाउस के पास बस्ती में रहते हैं। वे सवारी ऑटो (Auto) चलाने का काम करते हैं। भागचंद्र बागडे (Bhagchandra Bagde) ने बताया कि रोहित उर्फ भूरा (Rohit@Bhura) उनके घर के सामने रात साढ़े आठ बजे खड़ा था। उसके वहां रहने को लेकर उसने विरोध किया। कुछ देर बाद वह अपने एक अन्य साथी कृष चौहान (Krush Chauhan) के साथ वापस आया। दोनों ने धमकाया कुछ देर पहले वह बहुत ज्यादा धौंस दिखा रहा था। गाली-गलौज करते हुए आरोपी मारपीट करने लगे। इस दौरान पत्थर उठाकर रोहित ने दाएं पैर पर वार किया। कृष अपने बेल्ट से मार रहा था। यह देखकर भतीजा अभिजीत बागडे (Abhijeet Bagde) और पत्नी रामेश्वरी बागडे (Rameshwari Bagde) आई तो उन्हें भी आरोपियों ने पीटा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर आए तो वह भाग गए। चूना भट्टी थाना पुलिस ने प्रकरण 49/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।