Bhopal News: कारोबारी के नाबालिग बेटे पर चाकू से हमला

Share

Bhopal News: दुकान के सामने कार के भीतर शराब पीने से रोकने को लेकर हुआ था विवाद, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कारोबारी के नाबालिग बेटे को चाकू के कई वार करके जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने अपनी दुकान के सामने कार के भीतर बैठकर शराब पीने वाले चार युवकों को विरोध जताते हुए वहां से हटने के लिए बोला था। शुुरुआत में आरोपियों की पहचान नहीं हुई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी।

दुकान के सामने कार में पी रहे थे शराब

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार हमले की यह वारदात 23 फरवरी को लगभग नौ बजे हुई थी। उस वक्त कारोबारी लोकेश साकला पिता कुंदन साकला उम्र 17 साल दुकान का सामान समेट रहे थे। उनके पिता कुंदन साकला (Kundan Sakla) पहले ही जा चुके थे। इसी दौरान दुकान के नजदीक एमपी-04-वाईपी-7718 आई। उसमें चार युवक थे जो शराब पी रहे थे। उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए लोकेश साकला (Lokesh Sakla) ने विरोध जताया। जिस पर नाराज होकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला करना शुुरु कर दिया। आरोपियों ने सिर और पैर में चाकू से वार कर दिए। इसके बाद कार में बैठकर आरोपी वहां से फरार हो गए। बैरागढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का प्रकरण 84/26 दर्ज किया था। जिसके बाद कार नंबर की मदद से चार घंटे बाद आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप कुसमोरिया (Sandeep Kusmoriya) पिता मोरसिंह कुसमोरिया उम्र 18 साल निवासी पुलिस लाईन के सामने ईदगाह हिल्स शाहजहांनाबाद, अरूण पारोचे (Arun Paroche) पिता राजेश पारोचे उम्र 18 साल पीरगेट वाल्मिकी मंदिर के सामने वाली गली मे चौकी इमामवाड़ा, रितेश कलावन (Ritesh Kalawan) पिता विनोद कलावन उम्र 22 साल मल्टी ईदगाह हिल्स शाहजहांनाबाद और अभिमन्यु यादव (Abhimanyu Yadav) पिता राजकुमार यादव उम्र 18 साल ईदगाह हिल्स शाहजहांनाबाद शामिल हैं। संदीप समोरिया के खिलाफ शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाने में मारपीट का प्रकरण भी दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: सरेराह स्कूल टीचर का मोबाइल छीना

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!