Chhattisgarh Crime: लड़का शादी के लिए राजी नहीं तो झूठ बोलकर लड़की ने तुड़वा दी शादी

Share

शक में आकर लड़के ने किया हंसिए से जानलेवा हमला, लड़की को मरा समझकर भागा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 

Chhatticgarh Brutal Murder Case
सांकेतिक चित्र

बिलासपुर। मन ही मन में अपना सबकुछ मान चुकी एक लड़की ने लड़के के साथ ऐसा सलूक किया। इससे नाराज होकर लड़के ने लड़की को हंसिया मार दिया। मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Crime) के बिलासपुर (Bilaspur Crime) जिले का हैं। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। इधर, लड़की जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है।

यह भी पढ़ें: पुलिस का ऐसा कैमरा जो वह तो नहीं लगाएगी लेकिन​ दिखाई उसको सब देगा

जानकारी के अनुसार यह घटना छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarh Crime) राज्य के बिलासपुर (#Bilaspur Crime) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की है। यहां ग्राम कलमीटार साल्हेगोरी में रहने वाली महिला को मारने के लिए हंसिये से जानलेवा हमला किया गया। जख्मी लड़की का नाम श्याम बिंझवा हैं। वह अपने खेत में पानी लगाकर घर लौटी थी। इसी दौरान उनके घर सिलदहा कल्हामार में रहने वाले धीरेंद्र बिंझवार आया था। धीरेंद्र के घर आते ही श्याम बिंझवा ने बेटे से दूध लाने के लिए घर से बाहर भेजा। बेटे के जाते ही धीरेंंद्र ने मां पर चाकू से हमला कर दिया। मां के शोर मचाने पर वह वापस घर की तरफ भागा। बेटे ने पुलिस को बताया कि आरोपी धीरेंद्र के हाथ में चाकू था। जिसको उसने छीन लिया। इसके बाद आरोपी ने हंसिया उठाकर मां के गले में मार दिया। झगड़े की आवाज से गांव के लोग भी आ गए। उन्हें आता देख अरोपी धीरेंद्र भाग निकला। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों की शिकायत के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Extramaritial Affair: शादीशुदा महिला को पत्नी की तरह रखता था एसआई, टीआई बनते ही बदले तेवर

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से महिला को जानता है। पिछले चार महीने पहले वह गांव से शहर काम के सिलसिले से गया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी शादी तक करवा दी थी। शादी की खबर श्याम को देने के बाद वह शादी ना करने का दवाब बना रही थी। 15 दिन पहले लड़की के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया और शादी तोड़ दी थी। शादी तुड़वाने में श्याम का हाथ है। इसलिए उस पर हंसिया से वार कर दिया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Don`t copy text!