चारा घोटाले में सजा काट रहे Lalu Yadav पर बन रही फिल्म, जानिए कब होगी रिलीज

Share

लालटेन रखा गया फिल्म का नाम, लालू के राजनैतिक जीवन के इर्द-गिर्द होगी कहानी

लालू यादव, फाइल फोटो

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prashad Yadav) के जीवन पर भी अब फिल्म (Biopic) बनने जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) के जीवन पर आधारित फिल्म का नाम भी लालटेन (Lalten) रखा गया है। बता दें कि उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह भी लालटेन है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की भी बायोपिक रिलीज हुई थी। फिल्म में मोदी का रोल अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने निभाया था। वहीं अवैध हथियार रखने के जुर्म में सजा काटने वाले अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) की भी बायोपिक संजू (Sanju) बन चुकी है।

फिल्म का नाम लालटेन रखा गया है। इस फिल्म में लालू यादव का रोल फोजपुरी कलाकार यश कुमार (Actor Yash Kumar) निभा रहे है। बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए यश कुमार ने बताया कि फिल्म लालू प्रसाद यादव के जीवन के विभिन्न पहलुओं को छुएगी। खास तौर पर फिल्म में लालू यादव की पॉलिटिकल लाइफ को प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म में लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का रोल अभिनेत्री स्मृति सिन्हा निभा रही है। इसकी शूटिंग बिहार और गुजरात के कई स्थानों पर की गई है।

बता दें कि झारखंड उच्च न्यायालय चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार गबन मामले में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की जमानत याचिका पर अब आठ नवंबर को सुनवाई करेगा. झारखंड उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की पीठ से शुक्रवार को मामले पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया गया था, जिसके बाद उसने मामले की सुनवाई के लिए आठ नवंबर की तिथि निर्धारित की गई. दुमका कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) एक्ट के तहत सात- सात वर्ष की कैद की सजा सुनायी है।

यह भी पढ़ें:   Bihar Brutal Murder: लड़की के प्रेमी को मारकर 15 फीट जमीन के नीचे दफनाया
Don`t copy text!