Bhopal News: तलवार और डंडे से हमला कर हत्या की कोशिश

Share

Bhopal News: आरोपियों में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, अन्य आरोपियों के नाम का पता लगाना बाकी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तलवार और डंडे बरसाकर एक व्यक्ति की हत्या की कोशिश की गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को दबोच लिया है। जबकि एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। हमले के पीछे पुरानी रंजिश पुलिस ने बताई है।

आरोपियों के साथ चल रही थी रंजिश

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 02—03 फरवरी की दरमियानी रात हुई थी। हमले में अभि मीना (Abhi Meena) पिता अशोक मीना उम्र 27 साल जख्मी है। वह मूलत: इंदौर (Indore) के नाका थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल न्यू सनखेडी (New Sunkhedi) कोलार रोड में वह रहता है। अभि मीना की सागर, राज उईके, तरूण और एक अन्य साथी के साथ रंजिश चल रही थी। जिसके चलते उसके साथ गाली-गलौज करते हुए तलवार और डंडा मारकर जानलेवा हमला किया गया। कोलार रोड थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण 83/26 दर्ज कर लिया था। हमले में आरोपी राज ऊईके (Raj Uikey), तरुण अहिरवार (Tarun Ahirwar) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में एक विधि विरोधी बालक भी शामिल था। उसे भी हिरासत में लिया गया है। आरोपी राज ऊईके पिता दौलत सिंह ऊईके उम्र 21 साल और तरुण अहिरवार पिता जनक सिंह अहिरवार उम्र 25 साल है। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी न्यू सनखेडी सेज स्कूल (Sage School) के पास रहते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: बदमाश का आतंक, पहले लड़की को छेड़ा फिर रंगदारी दिखाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!