Bhopal News: ड्रायवर को पीटने के बाद लूट लिया

Share

Bhopal News: लूट की धारा गायब करके सामान्य मारपीट का मुकदमा पुलिस ने बनाया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सवारी ऑटो में बैठे एक ड्रायवर को बस स्टॉप पर छोड़ने की बजाय जंबूरी मैदान के सुनसान इलाके में ले जाकर तीन व्यक्तियों ने लूट लिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। इससे पहले आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी। यह घटना पुलिस थाने को तुरंत पता चल गई थी। लेकिन, उन्हें यहां-वहां घुमाने के तीन दिन बाद पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

प्लास्टिक के पाईप से की मारपीट

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार प्रदीप लोधी पिता अनरथ लोधी उम्र 30 साल छोला मंदिर स्थित दामखेड़ा (Damkheda) में रहते हैं। वे पूर्व में नगर निगम (Nagar Nigam) के वाहन चलाते थे। आजकल कोकता ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) में कोई भी वाहन चलाने के लिए बोलता है उसे चलाने का काम करते हैं। प्रदीप लोधी (Pradeep Lodhi) कोकता से 7 फरवरी को काम निपटाकर आनंद नगर चौकी के पास शराब दुकान पर पहुंचे। यहां शराब पीने के बाद घर जाने के लिए वे एक सवारी ऑटो (Auto) में बैठ गए। ड्रायवर ने उसकी बाजू वाली सीट पर उसे बैठाया। जबकि पिछली सीट पर दो व्यक्ति पहले से बैठे हुए थे। उसे रत्नागिरी तिराहे पर छोड़ने की बजाय आरोपी जंबूरी मैदान (Jamburi Maidan) में स्थित सुनसान जगह पर ले गए। यहां उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। आरोपियों ने ऑटो के भीतर रखा प्लास्टिक का पाईप निकालकर उसको बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसका मोबाइल (Mobile), जेब में रखा पर्स (Purse), पीएनबी का एटीएम कार्ड, ड्रायविंग, आधार कार्ड समेत अन्य सामान छीनकर भाग गए। प्रदीप लोधी उसी वक्त पिपलानी थाने पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि मामला आनंद नगर (Anand Nagar) पुलिस चौकी का है। यहां चौकी पर वे पहुंचे तो उन्हें अगले दिन मोबाइल का बिल और उसका डिब्बा लेकर आने के लिए बोला गया। उसके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पिपलानी थाना पुलिस ने 10 फरवरी को सामान्य मारपीट का प्रकरण 86/26 अज्ञात तीन ऑटो वालों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी घटनाक्रम के संबंध में कुछ बातें पता लगाई जा रही है। उसके बाद धाराएं बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Property Fraud: फर्जी बही बनाकर बेच रहा था जमीन

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!