Bhopal News: व्यापमं चौराहे पर आरोपी की कार ने मारी थी टक्कर, रोकना चाहा तो अभद्रता करते हुए मौके से भागे

भोपाल। पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में तैनात एएसआई को दो सौ मीटर तक कार सवार चालक ने घसीट दिया। इससे पहले एएसआई के बूलेट को उसी कार ने टक्कर मारी थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज में स्थित व्यापमं चौराहे पर हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कार से दो सौ मीटर तक घसीटा
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार प्रहलाद सिंह चौहान पिता स्वर्गीय सरनाम सिंह चौहान उम्र 54 साल मोटल सिराज होटल (Motel Siraj Hotel) के पीछे शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। वे पुलिस मुख्यालय (PHQ) की विशेष शाखा में एएसआई है। घटना 04 फरवरी को व्यापमं चौराहे के नजदीक हुई। प्रहलाद सिंह चौहान (ASI Prahlad Singh Chauhan) अपनी बूलेट (Bullet) एमपी-07-जेडजेड-0478 से पुलिस मुख्यालय ड्यूटी में जा रहे थे। वे जब चौराहे पर पहुंचे तो सिग्नल होने के कारण ठहर गए। तभी पीछे से आई कार (Car) एमपी-04-वायके-1257 के चालक ने टक्कर मार दी। जिस कारण एएसआई बूलेट से फिका गए और उनका वाहन आगे जाकर डिवाइडर से टकराने के बाद चकनाचूर हो गया। उन्होंने इसके बाद आरोपी वाहन चालक को पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया तो भीतर चालक के बाजू में बैठे उसके साथी ने उनका ही हाथ दबोच लिया। इसके बाद वह उनको कार के साथ ही दो सौ मीटर तक घसीटते हुए आरोपी वाहन चालक ले गए। वे जब उनकी पकड़ से छूटे तो बीच सड़क पर गिर गए। हबीबगंज थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ प्रकरण 69/26 दर्ज कर लिया है। हालांकि कार चालक का पता अभी तक नहीं चल सका है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।