Bhopal News: सिक्योरिटी गार्ड की पीठ में चाकू घोंपा

Share

Bhopal News: तीन आरोपी गिरफ्तार, फरार चल रहा चौथा हमलावर एक महीना पूर्व ही जेल से छूटा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बेरहमी से मारपीट करके एक सिक्यारिटी गार्ड की पीठ में चाकू घोंप दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र की है। हमलावरों की संख्या चार है जिनसे मोटर साइकिल पार्क करने को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है। जबकि चौथा आरोपी पूर्व से एक मामले में जेल से छूटने के बाद बाहर आया था वह अभी भी फरार चल रहा है।

शादी समारोह में हुआ था विवाद

कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार मुगालिया छाप निवासी 34 वर्षीय दीपक वंशकार (Deepak Vanshkar) स्कूल में सुरक्षाकर्मी का काम करता है। वह कजलीखेड़ला गांव में 17 जून की शाम भतीजी की शादी में शामिल होने गया था। समारोह में प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास खत्म हो गए थे। उसे लेकर वह वापस शादी समारोह में लौटा। गब्बर भीतर चला गया और वह मोटर साइकिल पार्क करने लगा। इसी दौरान वहां बैठे आकाश, अमित मालवीय, संदीप सिसोदिया और भरत डामोर से विवाद शुरु हो गया। चारों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान आकाश ने चाकू निकालकर दीपक वंशकार के पीठ में घोंप दिया। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण 220/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आकाश, अमित मालवीय (Amit Malviya) और संदीप सिसोदिया (Sandeep Sisodiya) को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि भरत डामोर (Bharat Damor) फरार चल रहा है। वह एक महीने पहले ही हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटी को तंग कर रहे पिता ने फोन पर समझाया तो उसे मिली धमकी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!