Bhopal News: बाइक में दुपट्टा फंसने से मौत की जानकारी भ्रामक निकली

Share

Bhopal News: पति और सास की प्रताड़ना से तंग आकर नव विवाहिता ने लगाई थी फांसी, दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके गिरफ्तार किया

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। बाइक में दुपट्टा फंसने से हुई मौत की कहानी झूठी निकली। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। जिसकी जांच में पीएम रिपोर्ट से महत्वपूर्ण खुलासा हुआ। रिपोर्ट में पता चला कि नव विवाहिता की मौत फांसी का फंदा लगाने से हुई है। जिसके बाद पति और सास को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस को शुरुआत में लगा कि नव विवाहिता का गला घोंटकर मारा गया है। लेकिन, घटना की जांच में सुसाइड नोट मिलने के बाद पूरा मामला साफ हो गया।

मोबाइल मे मिला सुसाइड नोट

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार 6 जून को भारती मेवाड़ा (Bharti Mewada) उम्र 30 साल की मौत हुई थी। उसके पति विकास मेवाड़ा (Vikas Mewada) ने बताया था कि वह गर्भवती थी। इसलिए चेकअप के लिए अस्पताल ले जाते वक्त बाइक (Bike) के पहिए में उसका दुपट्टा फंस गया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई। जिसमे पुलिस ने मर्ग 23/26 कायम कर लिया था। पुलिस ने बाइक की जांच की तो ऐसे तथ्य नहीं मिले। इसके अलावा पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि भारती मेवाड़ा का गला घुटने के कारण मौत हुई है। यह अमूमन फांसी लगाने में ही होता है। यहां से जांच का दायरा बदलने लगा। जिसके बाद भारती मेवाड़ा के मोबाइल (Mobile) को खोला गया तो उसमें सुसाइड नोट मिल गया। जिसके बाद पति विकास मेवाड़ा, सास रजनी मेवाड़ा (Rajni Mewada) और उसके देवर से सख्ती बरतते हुए पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वह फांसी के फंदे पर लटकी थी। घटना से वे घबरा गए थे। इसलिए जान बचाने के लिए झूठी कहानी रची गई। पुलिस को जांच में पता चला कि नव विवाहिता की खुदकुशी से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी। यह विवाद पति के अन्य ​महिला से संबंध होने को लेकर हुई कलह के कारण शुरु हुआ था। भारती मेवाड़ा ने खुदकुशी से पहले अपने हाथ की नस काटने का भी प्रयास किया था। उसका मायका बैरागढ़ में ही मोची मोहल्ला में था। एक साल पहले आरोपी पति विकास मेवाड़ा से उसकी दोस्ती हुई थी। जिसके बाद पांच महीना पूर्व ही शादी दोनों ने की थी। नव विवाहिता के परिजन इस रिश्ते से खुश भी नहीं थे। पुलिस ने तमाम सबूतों और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण 217/26 दर्ज कर लिया है। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दामाद की ससुर और साले ने मिलकर लगाई पिटाई

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!