Bhopal Fraud News: समाचार पत्र के एजीएम समेत दो व्यक्तियों से ऐंठ लिए सवा एक लाख रुपए

भोपाल। सजायाफ्ता जालसाज ने दो व्यक्तियों से करीब सवा एक लाख रुपए ऐंठ लिए। यह रकम एग्जाम पास कराने और पीएचडी दिलाने के नाम पर ली गई थी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के हबीबगंज थाना पुलिस कर रही है। आरोपी को एफआईआर की भनक लग गई थी इसलिए वह किराए के मकान में रातोंरात सामान समेटकर फरार है।
यकीन दिलाने दिया चेक भी हो गया बाउंस
हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार अमित खरे पिता जेपी खरे उम्र 47 साल की शिकायत पर जालसाजी का प्रकरण 369/26 दर्ज किया गया है। यह मुकदमा 11 जून को दर्ज किया गया है। अमित खरे (Amit Khare) चूना भट्टी थाना (Chuna Bhatti) क्षेत्र स्थित दीपक सोसायटी (Deepak Society) में रहते हैं और एक अंग्रेजी समाचार पत्र में एजीएम हैं। इस मामले का आरोपी प्रेम कुमार पवार (Prem Kumar Pawar) है जो अंकुर काम्पलेक्स (Ankur Complex) में किराए से रहता था। वह आल इंडिया एजुकेशन सेंटर (All India Education Center) और सिक्योरिटी एंड होम केयर एकेडमी (Security and Home Care Academy) का संचालक था। वह एनआईओएस (NIOS) के जरिए परीक्षा उत्तीर्ण कराने और पीएचडी (PHD) दिलाने का दावा करता था। जिसके झांसे में आकर अमित खरे ने 90 हजार रुपए और दूसरे से तीस हजार रुपए ऐंठ लिए। उसने एक पखवाड़े के भीतर में काम करने का यकीन दिलाया था। आरोपी ने यकीन दिलाने चेक भी दिया था जो कि रकम लेने के लिए बैंक में डाला तो वह बाउंस हो गया। इससे पहले आरोपी ने पत्नी शीतल पवार (Sheetal Pawar) से भी बातचीत कराकर यकीन दिलाया था। वह काफी दिनों टालता रहा। इस बीच उसके अंकुर काम्पलेक्स स्थित घर पर पीड़ित पहुंचे तो वह अपना पूरा सामान लेकर गायब था। पीड़ितों को जांच में पता चला है कि प्रेम कुमार पवार के खिलाफ 2018 से लेकर 2023 के बीच फर्जीवाड़े के कई मुकदमे दर्ज है। एक मुकदमे में तो उसे सात साल की सजा भी हुई है। जिसमें वह जमानत लेकर बाहर घुम रहा है। पुलिस मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।