Bhopal News: कार्ड के पिछले हिस्से में लिखा था पासवर्ड, खाते से निकले 75 हजार रुपए

भोपाल। राजा भोज अस्पताल से एक महिला का एटीएम कार्ड चोरी चला गया। उन्होंने कार्ड के पिछले हिस्से में पासवर्ड भी लिखा था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की शाहजहांनाबाद थाना पुलिस कर रही हैै। महिला बेटी के इलाज में व्यस्त रही। इस दौरान खाते में जमा 75 हजार रुपए बदमाशों ने निकाल लिए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पर्स के भीतर रखा था एटीम जो हुआ गायब
शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार यासमीन बानो पति मोहम्मद इरफान उम्र 49 साल मंगलवारा (Mangalwara) छावनी स्थित हम्मालपुरा (Hammalpura) में रहती हैं। उनकी बेटी आयशा बानो (Aysha Bano) की 12 मई को तबीयत बिगड़ गई थी। इसलिए वह शाहजहांनाबाद स्थित राजाभोज अस्पताल (Raja Bhoj Hospital) में बेटी को लेकर पहुंची। उसकी हालत गंभीर बताकर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। इसी दौरान यासमीन बानो (yasmeen Bano) का पर्स अस्पताल से चोरी चला गया। पर्स के भीतर यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड (ATM Card) भी रखा था। उन्होंने याददाश्त के लिए एटीएम कार्ड के पीछे पासवर्ड भी लिखा था। बेटी 19 मई को अस्पताल से डिस्चार्ज हुई। तब अस्पताल का बिल भरने के लिए एटीएम देखा तो वह पर्स गायब था। बैंक जाने पर पता चला कि उनके खाते से 13, 15 और 18 मई को अलग—अलग किस्त में 75 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं। यह जिन एटीएम से निकाले गए उसके सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगालने का काम कर रही है। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने इस मामले में 20 मई को चोरी का प्रकरण 269/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई विनोद कुमार द्विवेदी (SI Vinod Kumar Diwedi) की तरफ से की जा रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।