Bhopal News: होटल कारोबारी ने हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया थाने में मुकदमा

भोपाल। होटल में घुसकर भारी हंगामा किया गया। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। उस वक्त होटल में पुलिसकर्मी भी थे। जिन्होंने हंगामा करने वालों को नहीं रोका। हालांकि जब वहां किसी तरह की अवैध गतिविधियां नहीं मिली तो थाने में हिंदू संगठन के खिलाफ कारोबारी ने प्रकरण दर्ज कराया।
पुलिस की मौजूदगी में एक दर्जन से अधिक लोगों ने किया हंगामा
कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में शिकायत राजकुमार वर्मा पिता स्वर्गीय रामनारायण वर्मा ने दर्ज कराई है। वे मारवाड़ी रोड में रहते हैं और उनकी बालाजी होटल (Balaji Hotel) भी है। होटल के भीतर 18 मई को शुभम आर्य उर्फ भानू हिंदू (Shubham Arya@Bhanu Hindu), रावी और अन्य घुस आए। वे सभी लोग हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक के ठहराने की बात को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने होटल के कमरों में पूरी तलाशी भी ली। सामान अस्त—व्यस्त भी किया गया। राजकुमार वर्मा (Rajkumar Verma) का कहना था कि वे सामाजिक कार्य करते हैं। कोविड के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए भरपूर मदद भी पहुंचाई थी। उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। उनकी मौजूदगी में भी वह झूठे आरोप लगाकर भानू हिंदू हंगामा करने लगे थे। वे जय मां भवानी हिंदू संगठन (Jai Maa Bhawani Hindu Organization) के अध्यक्ष भी है। होटल के भीतर एक दर्जन से अधिक लोग थे। जिनकी हरकतों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी गई है। मामले की जांच के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने 20 मई को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 103/26 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।