Bhopal News: जवाहर चौक का मुख्य मार्ग होगा वनवे

Share

Bhopal News: ब्ल्यू लाइन मेट्रो पिलर निर्माण के लिए ट्रैफिक थाने ने दी अनुमति,दो साल तक अवरुद्ध रहेगा यातायात

Bhopal News
भोपाल यातायात पुलिस—फाइल फोटो

भोपाल। तमाम अटकलों और विरोध के बीच भोपाल (Bhopal News) शहर की ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ब्ल्यू लाइन मेट्रोल पिलर निर्माण के लिए यातायात को परिवर्तित मार्ग से चलाने पर आदेश जारी कर दिया है। यह डायवर्सन जवाहर चौक से डिपो चौराहे के बीच के लिए किया जा रहा है। जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों की तरफ से इस स्थान को भूमिगत करने की मांग उठाई गई थी।

डायवर्सन के चलते यातायात काफी धीमा चलेगा

ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) की तरफ से जारी बयान के अनुसार जवाहर चौक (Jawahar Chauk) हनुमान मंदिर से भारत माता चौराहा के बीच वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाना प्रस्तावित है। इस मार्ग को वनवे (One-way) किया जा रहा है। जिस कारण सभी प्रकार के वाहनों को बदले हुए मार्ग से चलना होगा। अब डिपो चौराहा से जवाहर चौैक तक चलने वाला यातायात हनुमान मंदिर से बाएं मुड़कर जवाहर चौक आवागमन कर सकेगा। इसके बाद पानी की टंकी, नागेश्वर धाम मंदिर, अटल पथ स्मार्ट रोड होकर जवाहर चौक की तरफ वाहन जा सकेंगे। जबकि जवाहर चौक से डिपो की तरफ जाने वाला यातायात पूर्व की भांति आवागमन कर सकेंगे। यातायात डायवर्सन से संबंधित चिन्ह और कर्मचारियों को मेट्रो (METRO) कंपनी की तरफ से तैनात किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यहां लगभग आधा दर्जन से ज्यादा पिलर बनाने हैं। जिसके बाद गार्डर को इंस्टाल किया जाना है। यह करने में लगभग दो साल का समय लग सकता है। ऐसी यातायात पुलिस की तरफ से संभावना जताई गई है। इस डायवर्सन के चलते दोनों तरफ का यातायात काफी धीमा भी चलेगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एमबीबीएस छात्रा को बदनाम किया

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!