Bhopal News: युवाओं के बीच नशे के इस्तेमाल का करने का बना साधन, पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया गया

भोपाल। थोक दवा बाजार से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंध ड्रग की खेप मिली है। आरोपी के खिलाफ भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। इसलिए उसे अदालत में पेश करके एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
कब्जे से 385 इंजेक्शन हुए जब्त
हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 385 इंजेक्शन जब्त हुए हैं। थोक बाजार में एक इजेक्शन (Injection) की कीमत 55 रूपए हैं। लेकिन, युवाओं में इसका इस्तेमाल नशे में हो रहा है। इस कारण आरोपी उसे एक इंजेक्शन 150 रुपए में खरीदकर लोगों को 800 रूपए में बेच रहा था। थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया (TI Awadhesh Singh Bhadauriya) ने बताया कि आरोपी को 08—09 अप्रैल की दरम्यानी रात सिंधी कॉलोनी (Sindhi Colony) चौराहा से हिरासत में लिया गया था। उसके पास बैग में दो थैलियां मिली थी। जिनमें 130 और 255 बुप्रेनोर्फिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन जब्त हुई। आरोपी की पहचान राहुल मिश्रा पिता अवधेश मिश्रा उम्र 29 साल के रुप में हुई है। वह शहडोल जिले के बलपूर्वा सोहागपुर (Sohagpur) का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि राहुल मिश्रा (Rahul Mishra) जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। उससे जुड़े नेटवर्क को खंगालने के लिए अभी कई स्तर पर जांच की जा रही है। जिसके लिए ड्रग कंट्रोलर के अलावा इंदौर (Indore) में स्थित नारकोटिक्स विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है।
रिकवरी का काम छोड़कर तस्कर बना
आरोपी राहुल मिश्रा के मोबाइल कांफ्रेंस कॉल के माध्यम से उसकी एक व्यक्ति से बात कराई थी। उसने ही उसे इंजेक्शन की खेप देकर भेजा था। अब पुलिस आरोपी के मोबाइल (Mobile) कॉल रिकार्ड से इंजेक्शन दिलाने वाले और देने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपी के पिता आटो चालक हैं। आरोपी का कहना है कि उसे शहडोल (Shahdol) से यह दवा भोपाल देने के लिए बोला गया। उस व्यक्ति की वह जानकारी नहीं दे रहा है। उसने बीसीए का कोर्स किया है। जिसके बाद वह एक प्राइवेट फायनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करने लगा था। इस दौरान उसे पहले इसी इंजेक्शन से नशा करने की लत लगी थी। जिसके बाद वह तस्कर गिरोह के लिए हैंडलर (Handler) का काम करने लगा। आरोपी पर शहडोल की थाना कोतवाली और थाना सोहागपुर में मारपीट, धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज हैं। वह भोपाल में पहली बार पकड़ाया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।