Rani Kamlapati GRP News: पांच लाख रुपए का माल चोरी

Share

Rani Kamlapati GRP News: श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में हुई वारदात, आठ तौला सोना, नकदी समेत अन्य सामान ट्रॉली बैग में रखा था

Rani Kamlapati GRP News
Rani Kamlapati Station

भोपाल। चलती ट्रेनों में वारदात करने वाला गिरोह राजधानी में काफी सक्रिय हैं। गिरोह ने श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच को निशाना बनाया। भोपाल शहर के रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत पांच लाख रुपए बताई है। जबकि चोरी गया माल इससे कहीं ज्यादा अधिक हैं।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता लगा रही पुलिस

रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP)  थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 08 अप्रैल को ग्वालियर जीआरपी (Gwalior GRP) में प्रकरण दर्ज कराया गया था। थाने में प्रियंका सिंह पति आस्तिक सिंह उम्र 29 साल ने शिकायत दर्ज कराई थी। वह नरसिंहपुर (Narsinghpur) जिले के गाडरवारा की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि वे श्रीधाम एक्सप्रेस (Shridham Express) के बी-5 कोच में सवार थी। उनके पास ट्रॉली बैग (Trolley Bag)  था जो रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) पहुंचने पर गायब मिला। उसके भीतर आठ तौला वजनी सोने के जेवरात थे। जिसमें रानी हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, दो लहंगे, बच्चों के कपड़े और नकदी पांच हजार रुपए रखे थे। पुलिस ने प्रकरण रानी कमलापति जीआरपी का मानते हुए केस डायरी ट्रांसफर कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों के बारे में पता लगा रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सैलून संचालक से मोपेड मांगकर चंपत 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Rani Kamlapati GRP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!