Bhopal Cyber Fraud: ओटीपी, लिंक न किसी तरह का फोन आया, फिर भी हुआ सायबर फ्रॉड

भोपाल। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एक क्रेडिट कार्ड धारक के साथ हैरान कर देने वाला सायबर फ्रॉड हुआ है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal Cyber Fraud) शहर की अशोका गार्डन थाना पुलिस के अलावा भोपाल सायबर क्राइम भी कर रही है। जिसके साथ यह जालसाजी हुई उनके पास न ओटीपी आया, न किसी तरह की लिंक आई और न ही उनसे किसी व्यक्ति ने फोन करके झांसा देने से संबंधित बातचीत की थी। अब पुलिस एक मोबाइल नंबर के जरिए इस अनोखी धोखाधड़ी की घटना को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
बिना ओटीपी और लिंक के भी निकला पैसा
अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार जालसाजी की यह वारदात 5 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे हुई थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब क्रेडिट कार्ड (Credit Card) धारक के पास मोबाइल (Mobile) पर एक लाख 38 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। इस संबंध में पीड़ित अंकित जैन पिता देवेंद्र जैन उम्र 41 साल ने राष्ट्रीय सायबर हेल्प लाइन 1930 में संपर्क करके घटना बताई। अंकित जैन (Ankit Jain) ओल्ड अशोका गार्डन में रहते हैं और एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। घटना के संबंध में उन्होंने बैंक को भी उसी दिन रात दस बजे मेल कर दिया था। इसके बाद वे रायसेन (Raisen) रोड स्थित बैंक शाखा पहुंचे तो पता चला कि मोबाइल नंबर 8811892202 के धारक ने यह रकम निकाली है। उनके पास किसी तरह की एपीके फाइल भी नहीं आई थी। उल्लेखनीय है कि अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) इलाके में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के बैंक खाते को जालसाजों ने शादी कार्ड का एपीके फाइल भेजकर छह महीने पहले हैक किया था। उनके खाते में जैसे ही मोटी रकम जमा हुई तो जालसाजों ने वारदात को अंजाम दिया। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने प्रकरण 156/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि इसी तरह से जालसाजों ने कोई फर्जीवाड़ा किया है। जिसकी जांच के लिए मोबाइल का भी परीक्षण किया जा रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।