Bhopal News: राजाभोज का अभिनय करने वाले एक्टर से मोबाइल छीना

Share

Bhopal News: पंद्रह मिनट के दौरान एक्टिवा सवार बदमाशों ने दो लोगों को बनाया निशाना

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुलिस की तमाम निगरानी को अंगूठा दिखाकर झपटमार पिछले एक सप्ताह से सिलसिलेवार वारदातें कर रहे हैं। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र में हुई। यहां सिर्फ पंद्रह मिनट के भीतर में दो व्यक्तियों से एक्टिवा सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। इसमें एक अभिनेता है जो राजाभोज के जीवनी पर मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से बनाई जा रही फिल्म में मुख्य निभा रहे हैं।

कैब बुक करते समय छीना मोबाइल

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार राहुल चेलानी (Rahul Chelani) फिल्म कलाकार है और इटारसी जिला नर्मदापुरम (Narmadapuram) में रहते हैं। वे इससे पहले छत्रपति शिवाजी की भूमिका पर बनी फिल्म में भी काम कर चुके हैं। वह 07 अप्रैल की रात लगभग सवा आठ बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) के सामने मोबाइल से कैब बुक कर रहे थे। ऐसा करते वक्त काले रंग की बाइक (Bike) पर सवार दो बदमाश उनसे मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गए। इसी तरह छोला (Chhola Mandir) मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ भी वारदात हुई। पीड़ित अनुज चौकसे (Anuj Chauksey) से मोबाइल छीना गया। वे 07 अप्रैल की रात परिवार के साथ शादी की शॉपिंग करने दस नंबर मार्केट पहुंचे थे। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे वह नाइका शोरूम (Nykaa Showroom) के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। तभी काले रंग की एक्टिवा सवार दो बदमाश उनसे आईफोन छीनकर भाग गए। मोबाइल की कीमत डेढ़ लाख से ज्यादा बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग से बलात्कार फिर अश्लील तस्वीरें वायरल

शहर में नहीं थम रहा सिलसिला

राजकुमार चेलानी, अनुज चौकसे से पहले भी कई लोगों को झपटमार निशाना बना चुके हैं। एमपी नगर (MP Nagar) में कोचिंग जा रही छात्रा से मानसरोवर के पास मोबाइल छीना गया था। उसके बाद गोविंदपुरा (Govindpura) इलाके में भी घर जा रहे छात्र से मोबाइल झपटा गया। इधर, 06 अप्रैल को शाहपुरा (Shahpura) थाना क्षेत्र में भी झपटमारी की वारदात हुई थी। यहां भूपेन्द्र सिंह पटेल  पिता बहादुर सिंह पटेल उम्र 30 साल से 80 हजार रुपए कीमत का मोबाइल छीना गया। घटना के वक्त वे बहनोई के साथ खाना खाने रघुनाथ नगर शाहपुरा पहुंचे थे। रेस्टोरेंट के बाहर खड़े होकर भूपेंद्र सिंह पटेल (Bhupendra Singh Patel) मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनसे मोबाइल छीन ले गए थे। पुलिस को अभी तक किसी भी मामले में कोई जानकारी वारदात करने वाले बदमाशों की नहीं मिली है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस को ब्लाउज तलाशने का मिला टास्क
Don`t copy text!