Bhopal News: जहरीली गोली खाकर डेयरी संचालक ने की खुदकुशी

Share

Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, परिजनों के बयान दर्ज करेगी पुलिस

Bhopal News
File Image

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान डेयरी संचालक समेत दो व्यक्तियों ने खुदकुशी कर ली है। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद और छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। डेयरी संचालक ने जहरीली गोली का सेवन किया था। पुलिस को दोनों मामलों में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सुबह दूध की सप्लाई देेने के बाद की खुदकुशी

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार कैलाश पाल पिता मान सिंह पाल उम्र 66 साल ग्राम दीपड़ी में रहते थे। वे दूध डेयरी का संचालन करते थे। कैलाश पाल (Kailash Pal) के दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा उनके साथ रहता है। छोटा बेटा दूसरे शहर में नौकरी करता है। 06 अप्रैल की सुबह उन्होंने दूध की सप्लाई देने के बाद जहरीली दवा का सेवन किया था। परिजन अस्पताल ले गए वहां कुछ घंटों बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले की जांच एसआई राजकुमार गुप्ता (SI Rajkumar Gupta) कर रहे हैं। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 24/26 कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मायके गई हुई थी पत्नी

इधर, छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र स्थित सागर लैंडमार्क कॉलोनी (Sagar Landmark Colony) में रिषीराज यादव पिता शक्ति सिंह उम्र 42 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। उनका गैराज था। उनकी पत्नी 20 मार्च को बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। 06 अप्रैल की सुबह घर पर काम करने वाली नौकरानी पहुंची तो रिषीराज यादव (Rishiraj Yadav) फांसी के फंदे पर लटके मिले। गैराज में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद से यह खबर पुलिस तक पहुंची। छोला मंदिर पुलिस ने मर्ग 22/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एसआई रामप्रसाद भारती (SI Ramprasad Bharti) कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिश्तेदार ने किया बलात्कार

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!