Bhopal News: काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, पत्नी और बेटी के सामने हुई थी वारदात

भोपाल। राजधानी में ईस्टर पर्व चल रहा है। जिस कारण कई चर्च में कैरोल गाया जा रहा है। भोपाल (Bhopal News) शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में चर्च के बाहर कार्यक्रम के बाद बाहर निकले एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले के पीछे लेन-देन का कारण सामने आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पैसों को लेकर चल रहा था विवाद
कजलीखेड़ा (Kajlikheda) थाना पुलिस के अनुसार राजेश ऑस्टिन पिता एनजे ऑस्टिन उम्र 49 साल एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह सलैया स्थित स्प्रिंग वुड (Spring Wood) फेस-2 में रहते हैं। राजेश ऑस्टिन (Rajesh Austin) कजलीखेड़ा स्थित सेंट जोसफ चर्च (St. Joseph’s Church) में सिंगिंग करते हैं। 04 अप्रैल की रात वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ चर्च पहुंचे थे। वहां से रात करीब एक बजे निकलकर पार्किंग में खड़ी अपनी कार (Car) में बैठे। इसी दौरान रास्ते पर दूसरी गाड़ियों के खड़े होने के कारण उन्होंने अपनी कार रोक ली। तभी दो व्यक्ति उनकी कार के आगे-पीछे हो रहे थे। इनमें से एक व्यक्ति उनके पास आया और कार से बाहर आने की बात कही। इससे पहले की वह कुछ समझते आरोपी ने चाकू से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। जान बचाने के लिए उन्होंने गर्दन पीछे हटाई। जिस कारण चाकू (Knife) उनके हाथ की कोहनी में लगा। इसके बाद कार से आए आरोपी वहां से भाग निकले। उन्होंने थाने में पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराना चाहा। जिसमें पुलिस की तरफ से काफी आनाकानी की गई। यह बात सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुई तो कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण 67/26 दर्ज किया। पुलिस सूत्रोंं ने बताया कि इस मामले में आरोपी चिन्हित कर लिया गया है। विवाद के पीछे लेन-देन का कारण है। पीड़ित ने कुछ पैसा उधार लिया था। जिसको किस्त में भुगतान कर दिया था। लेकिन, जिस युवक से पैसा लिया था उसका भाई किस्त में पैसा देने की बात से नाराज था। इसी बात को लेकर पूर्व में भी धमकी दी थी। जिसकी शिकायत थाने में हुई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।