Bhopal News: शोरुम की कामकाजी युवती के साथ फोन पर अभद्रता, अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज

भोपाल। बीते चौबीस घंटों के दौरान महिलाओं से संबंधित अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज हुए हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग और अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। जिसमें एक छात्रा है जबकि दूसरी कामकाजी महिला हैं। दोनों छात्राओं को मनचले लंबे समय से धमकाते हुए उनके साथ अभद्रता कर रहे थे।
आपत्तिजनक फोटो बनाकर बना रहा था दबाव
ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्रा की उम्र 24 साल है। वह थाना क्षेत्र में ही रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां रहती है। वह एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उसकी इंस्टाग्राम में आईडी है। जिसमें लगी फोटो को डाउनलोड करने के बाद उसे एआई टूल की मदद से आपत्तिजनक बनाया गया। इसे बनाने के बाद मनचले ने उसे व्हाट्स एप पर भेजा। वह उसको वायरल करने की धमकी भी दे रहा था। आरोपी बैतूल (Betul) का ही रहने वाला और पीड़ित छात्रा के रिश्ते में आता है। पहले उसने काफी समझाया। जब वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो 04 अप्रैल को पीड़िता ने थाने पहुंचकर मुकदमा 131/26 दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बैतूल रवाना होगी।
अश्लील बातें करके कर रहा परेशान
इधर, अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस ने 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर छेड़छाड़, अश्लील बातें करने और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र में रहती है। वह जेके रोड (JK Road) स्थित एक शोरूम में नौकरी करती हैं। उसको लगभग एक सप्ताह से अलग-अलग तीन नंबरों से कॉल आ रहे थे। फोन करने वाला आरोपी उसको अश्लील बातें करने के लिए बोलता था। उसने सभी नंबरों को ब्लॉक किया। इसके बावजूद वह नंबर बदल-बदलकर फोन करने लगा। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 04 अप्रैल को प्रकरण 150/26 दर्ज कर लिया है। आरोपी का पता लगाने के लिए तीन फोन नंबर के मालिक के संबंध में टेलीकॉम कंपनियों से पुलिस जानकारी मांग रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।