Bhopal News: नौकरी नहीं लगी तो आरोपी ने शादी करने से किया इंकार, एफआईआर की भनक लगते ही हुआ फरार

भोपाल। सिविल सर्विस की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ ज्यादती हुई है। पीड़िता को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए किराए के कमरे से लेकर कोचिंग तक की सुविधा के इंतजाम आरोपी ने कराए थे। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की कमला नगर थाना पुलिस कर रही है। उसका परीक्षा में चयन नहीं हुआ तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिस कारण पीड़िता ने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया।
शादी करने से मुकरा आरोपी
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। वह मूलत: नागपुर (Nagpur) शहर की रहने वाली है। वह 2022 में परीक्षा देने भोपाल आई थी। इस दौरान उसका परिचय चेतन सेन (Chetan Sen) के साथ हो गया। वह नेहरु नगर (Nehru Nagar) इलाके में रहता है। दोनों के बीच बातचीत के बाद गहरी दोस्ती हो गई। आरोपी 2024 में युवती के नागपुर स्थित घर पहुंचा। यहां उसने कहा कि वह भोपाल में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करें। वह उसको लेकर भोपाल आ गया। यहां नेहरु नगर में उसके साथ लिव इन में वह रहने भी लगा। उसने ही कोचिंग में भी दाखिला दिलाया। इस दौरान अप्रैल, 2025 में आरोपी ने शादी करने का वादा करके युवती के साथ बलात्कार किया। ऐसा उसने जनवरी, 2026 तक किया। इस दौरान आरोपी को पता चला कि युवती की सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारियों की सीमा समाप्त हो गई है तो वह शादी करने से मुकर गया। उसका कहना था कि सरकारी नौकरी नहीं लगने के कारण उसके साथ वह शादी नहीं कर सकता है। युवती परेशान होकर नागपुर चली गई। उसके कुछ दिन बाद 31 मार्च को भोपाल लौटी और उसने कमला नगर थाने में प्रकरण 127/26 दर्ज कराया। आरोपी को एफआईआर की भनक लग गई थी। इसलिए वह पहले ही फरार हो गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।