Bhopal News: सुपर मार्केट का चोर ने ताला चटकाया

Share

Bhopal News: इंडियन कॉफी हाऊस और फेशन फेयर टेलर में भी उसी व्यक्ति ने दिया वारदात को अंजाम, बाहरी गिरोह होने का पुलिस को शक

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। ज्योति टॉकीज पुलिस चौकी के सामने लगभग आधा किलोमीटर के फासले पर स्थित सुपर मार्केट का ताला चोरों ने चटका दिया। इस वारदात को 02—03 अप्रैल की दरमियानी रात साढ़े चार बजे से पांच बजे के बीच अंजाम दिया गया। भोपाल (Bhopal News) शहर की एमपी नगर थाना पुलिस ने फिलहाल सुपर मार्केट संचालक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।

चोर ने चार ताले तोड़े

चोरों ने सांची परिसर (Sanchi Parisar) में स्थित इंडियन कॉफी हाउस (Indian Coffee House) को भी निशाना बनाया थ। यहां से चोर नकदी 60 हजार रुपए के अलावा निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। आईसीएच (ICH) की तरफ से अभी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। इसी चोर ने सांची परिसर के बाजू में स्थित फेशन फेयर (Fashion Fair) दुकान को भी निशाना बनाया। चोर ने बकायदा चार ताले तोड़े फिर गल्ले से नकदी बटोरकर भाग गया। दुकान संचालक इरफान रहमान ने बताया कि वे थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे। उन्हें शाम को आकर आवेदन देने की सलाह पुलिस की तरफ से दी गई थी। एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस ने मेघदूत ट्रेडर्स (Meghdoot Traders) के संचालक गिरीश गुधलानी (Girish Gudlani) की शिकायत पर चोरी का मामला 123/26 दर्ज कर लिया है। जिसमें चोरी गई रकम और उसकी संपत्ति का खुलासा नहीं हुआ है।

पुलिस पेट्रोलिंग की खुली पोल

घटना की जानकारी पुलिस को सुबह नौ बजे पता चल गई थी। जिसके बाद घटना स्थल पर एफएसएल टीम और खोजी श्वान दल को बुलाया गया था। मौके पर जांच करने एसआई दिनेश खजुरिया (SI Dinesh Khajuria) पहुंचे थे। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज निकालकर सभी थानों को भेज दिया है। जिसके आधार पर संदेही का पता लगाया जा रहा है। यहां हर रोज कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित होती रही है। जिसमें एमपी नगर थाने की सुस्ती कई बार सोशल मीडिया के जरिए भी वायरल हुई है। ताजा वारदात में दो घटनाओं की एफआईआर अभी दर्ज ही नहीं की गई। जबकि वारदात करने वाला चोर वही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छत में खेल रही मासूम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!