Bhopal News: धार्मिक स्थलों के पास डॉग को मांस देने पर बवाल

Share

Bhopal News: सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, श्री हिंदू उत्सव समिति ने ज्ञापन सौंपा

Bhopal News
कोतवाली थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। बुर्का पहनकर मांस फेंकने वाली महिला को लेकर 25 फरवरी की शाम भारी बवाल हो गया। उसे नाराज भीड़ ने दबोचा और थाने को सौंपा। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इधर, महिला ने भीड़ के खिलाफ अभद्रता करने का आवेदन था। वहीं गुरुवार दोपहर श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंच गए।

धार्मिक स्थल के आस-पास मांस फेंकने पर मचा बवाल

कोतवाली (Kotwali) थाना पुलिस के अनुसार महिला एक एनजीओ से जुड़ी हैं। यह एनजीओ आवारा डॉग को भोजन उपलब्ध कराने का काम करता है। लेकिन, महिला के कृत्य को लेकर कोतवाली रोड में स्थित जैन समाज भारी नाराज था। महिला को पूर्व में भी धार्मिक स्थल के आस-पास मांस न फेंकने के लिए चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उसने ऐसा किया तो वह 25 फरवरी को भी माफी मांगने के बाद चली गई। हालांकि इस दौरान भारी बवाल होने पर पुलिस उन्हें अपने साथ ले आई थी। जिसके बाद थाने में उन्होंने अपना आवेदन दिया और चली गई। इस आवेदन में उन्होंने अपना पूरा नाम और पता भी दर्ज नहीं कराया। यह बात श्री हिंदू उत्सव समिति (Shri Hindu Utsav Samiti) के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी (Chandrashekhar Tiwari) को पता चली तो वह कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने 26 फरवरी को पहुंच गए। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी कांशीराम कुशवाहा (TI Kanshiram Kushwah) ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदनों पर अभी जांच की जा रही है। किसी तरह का अपराध बन रहा है या नहीं उसे प्रति परीक्षण के बाद अधिकारियों से अनुमति लेने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई थी फांसी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!