Bhopal News: सर्राफा कारोबारी और प्रोफेसर के दो फ्लैट में हुई थी चोरी की वारदातें,सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत लाखों रुपए का माल समेटा

भोपाल। आमने-सामने स्थित दो फ्लैट का दिनदहाड़े चोरों ने ताला चटका दिया। दोनों मकानों से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बटोरकर चोर फरार हैं। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। एक मकान सर्राफा कारोबारी का है। चोरी गई संपत्ति लाखों रुपए की है। लेकिन, पुलिस सिर्फ 70 हजार रुपए कीमत बता रही है।
वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरे चालू हो गए
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार थाने में अनिल सोनी पिता किशनलाल सोनी उम्र 49 साल ने प्रकरण दर्ज कराया है। वे प्रभातम हाईट्स (Prabhatam Heights) बहुमंजिला कॉलोनी में रहते हैं। उनका रायसेन (Raisen) में स्थित गैरतगंज में सोने-चांदी बेचने का कारोबार हैं। घटना के समय वे दुकान पर थे। उनके पास 23 फरवरी को उनके सामने रहने वाले पड़ोसी प्रोफेसर मंगेश धोटे (Mangesh Dhote) ने फोन करके बताया कि उनके अलावा अनिल सोनी (Anil Soni) के फ्लैट का ताला चोरों ने तोड़ दिया है। वे भोपाल लौटे और उन्होंने सामान का निरीक्षण किया। जिसमें अनिल सोनी के फ्लैट से सोने की अंगूठी, चार चांदी की पायल, एक मंगलसूत्र, सोने की झालर के अलावा नकदी अलमारी में नहीं मिला। वहीं मंगेश धोटे के फ्लैट से सोने की अंगूठी ही चोरी गई है। बिलखिरिया थाना पुलिस ने इस मामले में चोरी का प्रकरण 62/26 दर्ज करके बहुमंजिला भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का काम शुरु कर दिया है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद हुए थे। जब वारदात हो गई उसके बाद कॉलोनी की निगरानी के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे चालू हो गए। पुलिस इसी तथ्य को महत्वपूर्ण बिंदु मानकर मामले की जांच कर रही है
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।