Bhopal News: शादी करने का झांसा देकर दो महीने तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दिया धोखा

भोपाल। लिव इन पार्टनर को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का प्रकरण दर्ज किया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने दो महीने तक शोरुम में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने वाली युवती के साथ ज्यादती की थी। इस मामले का आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो अभी फरार चल रहा है।
शादी का वादा करके बनाए शारीरिक संबंध
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार मूलत: कटनी (Katni) जिले की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता है। वह एमपी नगर (MP Nagar) में एक शोरूम में सेल्स मैनेजर (Sales Manager) हैं। करीब पांच साल पहले भोपाल आकर शाहपुरा स्थित गुलमोहर (Gulmohar) की एक कॉलोनी में वह रहने लगी। वह अक्सर जिम जाती थी, यहां दिसंबर 2025 में उसकी पहचान कुनाल पंथी (Kunal Panthi) के साथ हुई। वह सॉफ्टेवयर इंजीनियर है और उसने प्रेम का प्रस्ताव उसके सामने रखा। इसके बाद उसने शादी करने का वादा करके 25 दिसंबर को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला 13 फरवरी तक चला। पीड़िता ने अब अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) इलाके में मकान ले लिया है। यहां भी आकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने शादी करने के लिए बोला तो वह पहले टालमटोल करता रहा। जब दबाव डाला गया तो वह युवती को मारकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने बयानों के आधार पर 25 फरवरी को लिव इन पार्टनर के साथ धोखा देकर ज्यादती करने का प्रकरण 50/26 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई संगीता काजले (SI Sangeeta Kajle) कर रही हैं। एफआईआर दर्ज होने की भनक लगने पर आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। वह बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहता है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।