Bhopal News: कार हुई चकनाचूर,विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने थाना घेरकर की नारेबाजी, पांच आरोपियों के नाम सामने आए

भोपाल। साध्वी रंजना पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विवाद कार आमने-सामने होने पर शुरु हुआ था। जिस पर आरोपियों को सही तरीके से वाहन चलाने के लिए बोला था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद थाना क्षेत्र की है। इसके बाद कार में सवार पांच लोगों ने दर्जनों असामाजिक तत्वों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद साध्वी और उनके समर्थक के साथ मारपीट और कार में तोड़फोड़ की गई।
जमकर कार में की तोड़फोड़
जानकारी के अनुसार हमले की यह वारदात 25 फरवरी की शाम लगभग सात बजे हुई। आरोपियों ने जमकर कार (Car) में तोड़फोड़ की है। हमलावरों की संख्या एक दर्जन से अधिक बताई जा रही है। यह सभी किसान परिवार के रसूखदार लोग हैं। साध्वी रंजना दीदी (Sadhvi Ranjana) और उनके वाहन चालक को पुलिस की टीम मेडिकल कराने ले गई है। घटना के विरोध में सैंकड़ों विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। यह देखते हुए कटारा हिल्स, बागसेवनिया (Bagsewania) थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंंचा। हमले में शामिल पांच आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया है। जिनके नाम पता करके उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का काम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी दोनों पक्ष रात नौ बजे तक एक-दूसरे से चर्चा कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों ने प्रकरण जल्द दर्ज होने की बात से इंकार नहीं किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।