Bhopal News: मुस्लिम बहनों के पीछे है बड़े फायनेंसरों का साथ

Share

Bhopal News: झुग्गी में रहने वाली दो सगी बहने एक दशक में अचानक रसूखदार बनने के पीछे कहानी का पता लगा रही,गुजरात से आरोपियों को छुड़ाने के लिए आए सदस्यों पर पुलिस की विशेष निगरानी,डेढ़ साल में दो पीड़ितों को धर्मांतरण कराने की नाकाम कोशिश से पहले की कई युवतियों के राज खंगाल रही पुलिस,आरोपियों के बैंक खातों की पड़ताल जारी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में कन्वर्जन के खेल में शामिल दो सगी बहनों में से एक को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा उसके कथित प्रेमी जिसने इस्लाम धर्म अपनाया उसे भी पूछताछ के लिए भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस की जांच में अभी भी आधा दर्जन संदिग्ध शामिल हैं। इसमें तीन अन्य नामजद आरोपी है जिनकी गिरफ्तारी भी की जाना है।

गुजरात से मददगार आए

रिमांड पर मौजूद आफरीन और चंदन यादव (Chandan Yadav) से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। आरोपियों के मोबाइल (Mobile) कॉल डिटेल के अलावा व्हाट्स एप चैट की भी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस आफरीन (Afreen) और चंदन यादव के रातोंरात अमीर होने को लेकर शक गहराया हुआ है। पुलिस को यकीन है कि इनके पीछे कन्वर्जन करने वाले रैकेट जो उनके फायनेंसर हैं उनका साथ मिला है। इधर, इस मामले में गिरफ्तार दोनों सगी बहनों के अलावा उनके प्रेमी को छुड़ाने के लिए गुजरात (Gujrat) से कुछ विशेष लोग भोपाल पहुंचे हैं। पुलिस की टीम उन व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर इस रैकेट में उनकी भी भूमिका का पता लगा रही है। गिरफ्तार आफरीन और अमरीन (Amreem) दोनों सगी बहने हैं। यह दोनों पहले गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना क्षेत्र स्थित अब्बास नगर (Abbas Nagar) बस्ती में रहती थी। पहले इस परिवार की माली हालत बेहद कमजोर थी। जिसके बाद किस्मत ने पलटी मारी और एक अशोका गार्डन तो दूसरी मिसरोद के लग्जरी मकान में रहने लगी। इन दोनों बहनों की रहने की यह शैली पुलिस की जांच का विषय बन गई है। इसलिए पुलिस दोनों बहनों के बैंक खातों को भी जांच में शामिल करने जा रही है। ताकि इससे पता लगाया जा सके कि कन्वर्जन के लक्ष्य में काम करने के लिए इन दोनों महिलाओं को किस व्यक्ति की तरफ से आर्थिक और सामाजिक मदद दी जा रही थी।

पीएचक्यू के जरिए दूसरे राज्यों में ली जा रही मदद

राजधानी में चल रहे कन्वर्जन और देह व्यापार के के इन दो मामलों को लेकर पुलिस मुख्यालय(PHQ)  ने भी पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) से रिपोर्ट तलब कर ली है। जिसके संबंध में 24 फरवरी की सुबह अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की है। प्रकरण से जुड़े तथ्यों में तुरंत गिरफ्तारी और फरार आरोपियों का पता लगाने में पुलिस मुख्यालय की टीम भी जुटी है। इधर, गिरफ्तार आफरीन, अमरीन और चंदन यादव को अदालत (Court) में पेश किया गया था। वहां से आफरीन और चंदन यादव को 25 फरवरी तक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सीने में दर्द के बाद मौत 

यह जानकारियां सामने आईं

अमरीन और आफरानी के अलावा भी एक छोटी बहन हैं। वहीं गिरफ्तार आरोपी चंदन यादव मूलत: सीहोर (Sehore) जिले के रेहटी का रहने वाला है। भोपाल आने से पहले उसका वहां पर ईवी शोरुम था। वह घाटे में चला गया तो वह नौकरती तलाशते हुए भोपाल आया। यहां दस नंबर मार्केट में स्थित स्पा सेंटर में वह मैनेजर की नौकरी करने लगा। इसी दौरान 2022 में चंदन यादव, अमरीन के नजदीक आया। अमरीन आशिमा मॉल (Ashima Mall) के स्पा सेंटर में नौकरी करती थी। उसने अहमदाबाद में भी नौकरी की है। वह तलाकशुदा है और पांच साल पहले वह पति से अलग हुई थी।

अहमदाबाद में डेरा डाला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार ज्यादती की एक पीड़िता जिसकी उम्र 32 साल है वह कैटरिंग में वीआईपी वैटर का काम करती थी। दीपावली के समय में 2023 में आरोपी अमरीन खान उर्फ माहिरा (Amreen Khan@Mahira) से मुलाकात हुई। उसने बच्चा संभालने का काम पीड़िता को दिया और वेतन दस हजार रुपए तय किया। अमरीन खान उर्फ माहिरा के आशिमा मॉल के नजदीक सागर रॉयल विला कॉलोनी (Sagar Royal Villa Colony)  वाले मकान में रहने लगी। पुलिस को जांच में पता चला है कि मकान मालिक ने किराएदारों की जानकारी भी नहीं दी थी। इसलिए मकान मालिक के खिलाफ भी जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जा रही है। अमरीन खान उर्फ माहिरा का ब्यॉय फ्रेंड था जो उसके साथ रहता था। वह दिसंबर, 2024 में पत्नी से विवाद करके चला गया। जिसके बाद उसको तलाशते हुए पीड़िता को अपने साथ चंदन यादव की बहन के घर ले गई। उसकी बहन बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगर (Narayan Nagar) में रहती हैं। यहां झांसा देकर चंदन यादव ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद उसे मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह कराने का झांसा देकर उसको आरोपी परेशान करते थे। चंदन यादव भी मुस्लिम हो चुका था और उसने अपना नाम बदल लिया था। वह नमाज भी पढ़ता था। इसके बाद अमरीन खान एक बार उसे अपने मायके ले गई। वहां उसको बुर्का पहनाकर ले जाया गया था। उसकी बहन आफरीन मिली तो वह भी उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए उकसाने लगी। इस घटना के बाद वह पीड़िता को लेकर जहांगीराबाद पहुंची। यहां चंदन यादव के साथ एक चानू नाम का युवक मिला। उसने पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद अमरीन खान उसे गुजरात के (Ahmedabad) अहमदाबाद में स्थित रिश्तेदार यासिर के घर ले गई। यहां यासिर ने उसको बेहोश करके ज्यादती की। पीड़िता ने फरवरी, 2025 में नौकरी छोड़ दी। लेकिन, मामले में तब नया मोड़ आया जब उसे भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती मिली। वह अमरीन खान के घर पर ही काम करती थी। पुलिस को अहमदाबाद में रहने वाले यासिर की तलाश है। जिसने दो महिलाओं के साथ ज्यादती की थी। इसके अलावा चानू और बिलाल की भी तलाश जारी है। इस काम के लिए पुलिस की टीम ने अहमदाबाद में डेरा डाल रखा है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: बच्चे के लिए मां और नाना ने बनाए जाली दस्तावेज

ऐसे खुलती गई परतें

पुलिस थाने में 22 वर्षीय युवती ने भी 22 फरवरी की रात प्रकरण दर्ज कराया। वह पहले शाहपुरा इलाके में रहती थी और न्यू मार्केट में एक कपड़े की दुकान में काम करती थी। वह मूलत: छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) के मुंगेली (Mungeli) जिले की रहने वाली है। वह पति के निधन के बाद चार साल पहले भोपाल आई थी। उसके घर पर जून, 2024 में जन्मदिन की पार्टी हुई थी। यहां उसका दोस्त आकाश अपने साथ संजना नाम की लड़की को लेकर आया था। उसने मुस्लिम धर्म (Bhopal News) अपनाने के बाद अपना नाम जन्नत रख लिया था। वह कुछ समय उसके साथ एक ही कमरे में भी रही। उसके ही कहने पर वह अमरीन खान के पास ले गई थी। पीड़िता के साथ वैसा ही हुआ जैसा पहली पीड़िता को आरोपियों ने घटना की थी। इस मामले में सारे घटना स्थल भी एक जैसे थे। इसलिए पुलिस ने दूसरी पीड़िता की शिकायत पर दूसरा मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में अभी तक अमरीन खान उर्फ माहिरा, उसकी बहन आफरीन, प्रेमी चंदन यादव, चानू, यासिर, बिलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!