Bhopal News: तीन साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा निगरानी गुंडा

Share

Bhopal News: लूट, डकैती, एनडीपीएस समेत आधा दर्जन प्रकरणों में जारी था स्थायी वारंट

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तीन साल से फरार चल रहे निगरानी गुंडे को दबोचा है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर की कोलार रोड थाना पुलिस ने की है। उसके खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण आखिरी बार दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह पुलिस को चकमा दे रहा था।

बार—बार ठिकाने बदल रहा था

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार आकाश ओसपाल उर्फ एडी पिता बाबूलाल ओसवाल मूलत: हबीबगंज (Habibganj) थाना क्षेत्र स्थित ज्योतिबा फुले नगर (Jyotiba Phule Nagar) में रहता था। कुछ समय से वह कोलार रोड स्थित बी-सेक्टर सर्वधर्म में रहने लगा था। आकाश ओसवाल उर्फ एडी (Akash Oswal@AD) के खिलाफ जुलाई, 2023 में कोलार रोड थाने में गाली-गलौज, मारपीट के अलावा छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज था। वह तभी से पुलिस की गिरफ्तारी से बच रहा था। इससे पहले उसके खिलाफ मारपीट, लूट, डकैती, एनडीपीएस में फरारी काटने को लेकर भी स्थायी वारंट जारी था। पुलिस का कहना है कि वह अपने ठिकाने बदलकर यहां-वहां भाग रहा था। उसे 20 फरवरी को बंजारी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला को हथौड़ा मारकर पति ने जख्मी किया
Don`t copy text!