Bhopal News: दुबई में मौजूद पिता के भोपाल आने का हो रहा इंतजार, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। इंडिगो एयर लाइन के एक फ्लाइट मैनेजर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) देहात की परवलिया सड़क थाना पुलिस कर रही है। पिता दुबई में जॉब करते हैं। जिस कारण उनके आने पर अगली कार्रवाई पुलिस की तरफ से की जाएगी।
पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह
परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 20 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुई थी। थाने में सूचना रीतेश कौशल (Ritesh Kaushal) ने दी थी। घटना ग्राम मोरगा में स्थित शीतल स्टार सिटी (Sheetal Star City) कॉलोनी में हुई। यहां सैयद मुर्तजा पिता सैयद परवेज हसन उम्र 30 साल रहते थे। वे इंडिगो एयर लाइन (Indigo Airlines) में फ्लाइट मैनेजर का काम करते थे। सैयद मुर्तजा (Syed Murtaza) ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनकी चार साल की बेटी भी है। घटना के वक्त वे पत्नी के साथ कमरे में सो रहे थे। आत्महत्या की भनक पत्नी को भी नहीं लगी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक पारिवारिक कलह से जूझ रहा था। पिता सैयद परवेज (Saiyed Parvez) हसन दुबई (Dubai) में नौकरी करते हैं। उनके आने के बाद खुदकुशी को लेकर कोई कारण सामने आ सकेगा। फिलहाल परवलिया सड़क थाना पुलिस ने मर्ग 05/26 कायम करके शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेज दिया है। वहीं जांच के लिए मृतक के फोन को भी जब्त कर लिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।