Bhopal News: संघ प्रचारक की सड़क हादसे में मौत

Share

Bhopal News: मोटर साइकिल पर सवार दूसरे साथी की भी हालत नाजुक, कार ने मारी थी टक्कर

Bhopal News
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में एक प्रचारक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपने एक मित्र के साथ वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। सड़क दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में हुई है। फिलहाल कार की टक्कर से दुर्घटना होने की प्राथमिक जांच में बात सामने आई है।

विवाह समारोह से लौटते समय हुई दुर्घटना

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना निपानिया जोड़ के पास हुआ था। मोटर साइकिल पर विनय सिंह राजपूत पिता किशन सिंह राजपूत उम्र 55 साल सवार थे। उनके साथ मित्र दिनेश और समंदर भी थे। तीनों ईटखेड़ी इलाके में एक विवाह समारोह में शामिल होकर 18 फरवरी की शाम को वापस लौट रहे थे। तीनों गंभीर रुप से घायल थे। जिन्हें हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान विनय सिंह राजपूत (Vinay Singh Rajput) की 19 फरवरी की सुबह आठ बजे मौत हो गई। ईटखेड़ी थाना पुलिस ने मर्ग 12/26 कायम कर लिया है। थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि प्राथमिक जांच में कार (Car) से टक्कर होने की बात पता चली है। दोनों घायलों के होश में आने पर उसमें स्थिति साफ हो सकेगी। इधर विनय सिंह राजपूत के परिजनों का कहना है कि विवाह समारोह के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ग्रामीण अंचल में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए जाना था।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैमरे में कैद हुई चोरी करती महिलाएं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!