Bhopal News: सीआईएसएफ कांस्टेबल की पत्नी ने पीया जहर

Share

Bhopal News: जहर खाने के बाद दो दिनों तक चला इलाज, शव पीएम के लिए भोपाल एम्स अस्पताल भेजा गया

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। सीआईएसएफ कांस्टेबल की पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस कर रही है। वहीं मृत्यु पूर्व कथन नहीं होने के कारण अभी कारण पता नहीं चले हैं।

अपोलो सेज अस्पताल में चल रहा था इलाज

गोविंदपुरा (Govindpura) थाना पुलिस के अनुसार स्नेहलता शुक्ला पत्नी दीपक शुक्ला उम्र 37 साल को 18 फरवरी को भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) में जहर गटकने के बाद भर्ती कराया गया था। वह सिक्योरिटी लाइन के पास भेल (BHEL) स्टाफ क्वार्टर में रहती थीं। उनके पति दीपक शुक्ला (Deepak Shukla) सीआईएसएफ (CISF) में कांस्टेबल हैं और भेल प्लांट में तैनात हैं। स्नेहलता शुक्ला (Snehlata Shukla) की इलाज के दौरान 20 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े चार बजे मौत हो गई। उनका बावडिया कला स्थित अपोलो सेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। मौत की खबर मिलने के बाद गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 14/26 कायम कर लिया है। शव पीएम के लिए भोपाल एम्स अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजन शोकाकुल होने के कारण अभी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैटरी छोड़कर चार्जर ले गए चोर 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!