Bhopal Murder News: हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

Bhopal Murder News: किराना दुकान में हुए विवाद के बाद सीने में चाकू घोंपकर की थी हत्या

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सीने में चाकू घोंपकर तीन दिन पूर्व हत्या करने वाले फरार आरोपी को दबोच लिया गया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Murder News) शहर की मिसरोद थाना पुलिस कर रही थी। विवाद किराना दुकान में महाराष्ट्रीयन होने को लेकर शुरु हुआ था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मिसरोद थाने में पहले से प्रकरण दर्ज हैं।

मामा पर कसा था तंज

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार पवन गवई (Pawan Gawai) पिता काढू़ गवई उम्र 28 साल महाराष्ट्र (Maharashtra) के नादूरा जिले में स्थित ग्राम मल्लापुर में रहते थे। यहां मिसरोद स्थित भाभा कॉलेज (Bhabha College) के पास संजय नगर (Sanjay Nagar) बस्ती में उनकी बहन माया अन्तोले पति प्रकाश अन्तोले र(Prakash Antole) हती हैं। पवन गवई 14 फरवरी को ही अपनी बहन से मुलाकात करने के लिए आया था। वह अपने नाबालिग भांजे को लेकर 15 फरवरी की शाम छह बजे घर के पास स्थित दुकान पर पहुंचे थे। यहां आरोपी बबलू रिचारिया पिता मुन्नालाल रिचारिया उम्र 24 साल पहले से खड़ा था। वह नाबालिग भांजे को देखकर उसके मामा पर तंज कसा कि सारे महाराष्ट्रीयन यहां जमा हो रहे हैं। ऐसा बोलने पर पवन गवई ने विरोध जताते हुए बबलू रिचारिया (Bablu Richariya) से झूम गया। मामा ने आवेश में आकर एक तमाचा मारा। जिसके बाद आरोपी ने चाकू निकाला और सीधे सीने में घोंप दिया। उसे नाजुक हालत में भोपाल एम्स अस्पताल (Bhopal AIIMS Hospital) ले जाया गया। जहां उसको इलाज करने के पूर्व चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह वारदात 16 फरवरी की रात को हुई थी। मिसरोद पुलिस ने मर्ग 11/26 कायम करने के बाद हत्या का 73/26 प्रकरण 16—17 फरवरी की दरमियानी रात दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी बबलू रिचारिया को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी 2020, 2021 और 2022 में मारपीट के प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आभूषण कारोबारी के नौकर की सड़क हादसे में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!